यात्री का शव रेलवे जंक्शन पर मिला

पुष्पक एक्सप्रेस में मिला युवक का शव: ट्रेन के टॉयलेट की खिड़की से लटका मिला यात्री, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

मध्य प्रदेश के बीना रेलवे जंक्शन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

पुष्पक एक्सप्रेस में मिला युवक का शव: ट्रेन के टॉयलेट की खिड़की से लटका मिला यात्री, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

मध्य प्रदेश के बीना रेलवे जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से रवाना हुई पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ट्रेन को बीना स्टेशन पर रुकवाया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

गार्ड ने देखा तो कंट्रोल रूम को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला निर्धारित स्टॉप ललितपुर था। देर रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड ने जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया, जहां पहले से मौजूद जीआरपी टीम ने कार्रवाई शुरू की।

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

बीना स्टेशन पर जीआरपी ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान 30 वर्षीय गोरावर सिंह, पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

हर पहलू से जांच में जुटी जीआरपी

फिलहाल जीआरपी इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप। केस दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर गायब, पुलिस ने तलाशी शुरू की।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026