पंजाब में बड़ा ड्रग छापा

सीमा पार से नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 3 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतसर के लोपोके क्षेत्र में 3.29 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क होने की आशंका है।

By : सोनिया रायकवार
सीमा पार से नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 3 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-पाक सीमा से जुड़े एक कथित ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना लोपोके क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह, निवासी गांव नूरपुर, तहसील लोपोके, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मेन जीटी रोड पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप लेने और उसकी सप्लाई करने जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क होने की आशंका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से इस नेटवर्क से जुड़ा था, ड्रोन के जरिए भेजी गई कितनी खेपों की सप्लाई कर चुका है और इस रैकेट में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज किया 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा सके। मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026