धमकी भरे ईमेल से खलबली

पंजाब में आतंकी साजिश का अलर्ट: CM मान और राज्यपाल कटारिया को धमकी,लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट का अलर्ट

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। खुफिया और साइबर सेल जांच में जुटी।

By : शिवम् पांडेय
पंजाब में आतंकी साजिश का अलर्ट: CM मान और राज्यपाल कटारिया को धमकी,लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट का अलर्ट

धमकी भरे ईमेल से खलबली

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले पंजाब में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। लुधियाना जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल एड्रेस पर भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद पंजाब पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत हरकत में आ गई हैं। संवेदनशील सरकारी परिसरों और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

3 अगस्त को आया धमकी भरा ईमेल

जानकारी के मुताबिक, यह ईमेल सोमवार 3 अगस्त को सुबह 8:57 बजे mianetzy8@gmail.com आईडी से भेजा गया। ईमेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) से जुड़ा बताते हुए पंजाब में "हथियारबंद संघर्ष" शुरू करने का दावा किया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की सत्यता और इसके स्रोत की जांच कर रही हैं।

15 अगस्त को लेकर चेतावनी 

धमकी भरे पत्र में आम जनता और अभिभावकों को डराने की कोशिश भी की गई है। आतंकियों ने लिखा है कि 15 अगस्त को होने वाले सरकारी समागमों और स्कूलों में कोई भी अपने बच्चों को न भेजे, क्योंकि जगह-जगह बम धमाके होंगे।

AAP के मंत्रियों को धमकी 

धमकी भरे ईमेल में आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके मंत्रियों को सीधे निशाना बनाया गया है। ईमेल में बेअदबी और संविधान से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कई आपत्तिजनक और धमकी भरे दावे किए गए हैं। भेजने वाले ने दावा किया है कि वह पार्टी के मंत्रियों को एक-एक कर निशाना बनाएगा। ईमेल में लिखा गया  झाड़ू दे सारे दे सारे मंत्री एक-एक करके ठोक देंगे।

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां 

धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, धमकी की सत्यता और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका को लेकर भी जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026