नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित हो गया है। इसके कारण और नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री चौधरी को बिहारशरीफ स्थित नालंदा सुधा डेयरी प्लांट में नए दही प्लांट का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया। नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने CM के दौरे के स्थगित होने की पुष्टि की है।

CM का दौरा स्थगित

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि दौरा किन कारणों से स्थगित किया गया है। साथ ही नई तारीख की भी घोषणा नहीं की गई। CM के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक इंतजाम और अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई। लेकिन, अंतिम वक्त में दौरा स्थगित होने की सूचना जारी कर दी गई। अब प्रशासन मुख्यमंत्री सम्राट के नए कार्यक्रम का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि नई तारीख तय होने के बाद सुधा डेयरी के दही प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। 

अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला 

मुख्यमंत्री सम्राट के प्रस्तावित नालंदा दौरे के दौरान बिहारशरीफ स्थित नालंदा सुधा डेयरी परिसर में कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जानी है। इनमें सबसे प्रमुख परियोजना करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला अत्याधुनिक दही उत्पादन संयंत्र था। यह प्लांट लगभग 12.8 एकड़ भूमि में विकसित होगा, जिसकी 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन दही उत्पादन क्षमता होगी। इस परियोजना के शुरू होने से न केवल दूध उत्पादों के प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और किसानों को भी बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद की जा रही है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' परिसर में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया जा रहा है।

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

भारतीय जनता पार्टी बिहार में Gen Z युवाओं के साथ संपर्क साधने के लिए विशेष योजनाएं बना रही है, जिसमें युवा समस्याओं और उम्मीदों को समझने पर जोर दिया जाएगा।

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

भागलपुर में गंगा नदी में कटावरोधी काम के दौरान नाव पलटी, 21 मजदूर सुरक्षित बचाए गए, एक अभी भी लापता है।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026