मुख्यमंत्री ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उर्मिला सैनी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता और शिक्षा की सुविधा प्रदान करने का वादा किया।

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 20 जुलाई को विधानसभा में इंदौर की मृतका उर्मिला सैनी के शोक-संतप्त परिजनों ने भेंट की। उन्होंने सभी परिजनों के प्रति अपनी मानवीय संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि वे खुद को कतई अकेला ना समझें, दु:ख की इस कठिन घड़ी में सरकार हमेशा परिजनों के साथ है। उन्होंने स्वर्गीय सैनी के बच्चों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

उल्लेखनीय है कि मृतका की पुत्री प्रेक्षा सैनी अपने नाना सत्यनारायण मालाकार और अन्य परिजन के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए भोपाल आईं थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय सैनी के दोनों बच्चों के भविष्य की सुरक्षा और शिक्षा के लिए इन्हें तत्काल 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पांच लाख रुपए दोनों बच्चों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा कर दिए जाएंगे। फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज की राशि दोनों ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में व्यय की जाएगी।

क्या है मामला?

बता दे 11 जुलाई को इंदौर के डाककुंज कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में 38 वर्षीय पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त उनके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। स्कूल से लौटने पर बच्चों ने घर के अंदर मां का खून से लथपथ शव देखा। वारदात के बाद से उर्मिला सैनी का पति अखिलेश सैनी फरार हो गया था। सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या करने वाले उनके पति अखिलेश सैनी की लाश विदिशा जिले के गंजबासोदा में एक रेलवे ट्रैक पर मिली।

संबंधित सामग्री

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विकास और किसानों की समृद्धि को सरकार की प्राथमिकता बताया।

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर रक्षाबंधन पर 40 इंच की 'सनातन राखी' अर्पित करेगा, जिसमें 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों की थीम शामिल है।

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा। 450 करोड़ रुपये का निवेश कर 2250+ रोजगार सृजित होंगे।

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के लिए वेतन, भत्ते और प्रमोशन के निर्णय लिए, साथ ही सभी वर्गों के लिए जनहितैषी निर्णय किए गए।

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026