नई गोदरेज यूनिट का शुभारंभ

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा। 450 करोड़ रुपये का निवेश कर 2250+ रोजगार सृजित होंगे।

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की चौथी नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीडब्ल्यूडी नियुक्तियों के प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। इस अवसर पर श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भिंड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गोदरेज समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विस्तार के अंतर्गत 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता वाला निरंतर सैपोनिफिकेशन संयंत्र और प्रति मिनट 217 बंडल की क्षमता वाली स्वचालित पैकेजिंग प्रणाली स्थापित की जा रही है। इसके साथ प्रतिवर्ष 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छर निरोधक उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे के उत्पादन की क्षमता विकसित होगी। हेयर क्रीम उत्पादन की क्षमता 7,300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष होगी। इससे भिंड और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विस्तार के बाद राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 185 करोड़ रुपये का अतिरिक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा राज्य वस्तु एवं सेवा कर राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

कई उत्पाद बनते हैं यहां

गोदरेज द्वारा उत्पादन विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉव जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स दुनिया की दूसरी सबसे टिकाऊ एफएमसीजी कंपनियों में शामिल है। मालनपुर संयंत्र में शून्य तरल अपशिष्ट उत्सर्जन प्रणाली के साथ 204 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड वर्ष 1991 से मालनपुर में संचालित है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी का संयंत्र 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यहां अब तक 850 करोड़ रुपये का संचयी निवेश किया जा चुका है। तीन दशक से अधिक समय में यह संयंत्र गोदरेज के विनिर्माण तंत्र के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहां साबुन, हेयर कलर और घरेलू कीटनाशक सहित विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है।

मालनपुर को होगा लाभ

नई चौथी विनिर्माण इकाई के विस्तार से मालनपुर संयंत्र की उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। वर्तमान में यहां प्रतिवर्ष 1 लाख 50 हजार मीट्रिक टन साबुन नूडल्स और 70 हजार मीट्रिक टन तैयार टॉयलेट साबुन के उत्पादन की क्षमता है। विस्तार के बाद साबुन नूडल्स की क्षमता बढ़कर 2 लाख मीट्रिक टन तथा तैयार साबुन की क्षमता 1 लाख 20 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। इस प्रकार कुल उत्पादन क्षमता 3 लाख 20 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। इससे मालनपुर संयंत्र एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत साबुन विनिर्माण इकाई बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

संबंधित सामग्री

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर जिले में नकली शराब पीने से कई मौतें हुईं। मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों को निलंबित किया।

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इलाज का आश्वासन दिया है और उनकी संगीत प्रतिभा की जमकर सराहना की।

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की नई लहर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'इन्वेस्ट एमपी-2026' और 'एआईएम कांग्रेस-2026' में भागीदारी।

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर गहरा दुःख जताया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर 2026 तक दुबई में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश–दुबई 2026 के तहत वैश्विक निवेशकों से मिलेंगे।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september