किसानों का आंदोलन मध्य प्रदेश में

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने भोपाल कूच का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने किसानों को रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद आंदोलनकारी नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर धरने पर बैठ गए।

कई जिलों में पुलिस ने की कार्रवाई

किसानों के भोपाल मार्च को देखते हुए नर्मदापुरम, हरदा, इटारसी, डोलरिया, सिवनी मालवा और पिपरिया समेत कई इलाकों में पुलिस ने बैरिकेडिंग और चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया या नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार हरदा में 25 और नर्मदापुरम में 14 किसान नेताओं व पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

सेठानी घाट पर शुरू हुआ धरना

भोपाल नहीं पहुंच पाने के बाद बड़ी संख्या में किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर जमा हो गए। यहां किसानों ने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

किसान नेताओं ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश गौर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को आगे बढ़ने से रोका गया तो सेठानी घाट पर ही अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह की जबरदस्ती की गई तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित

किसानों को रोकने के लिए शहर के कई प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया और लोगों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। इससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।

प्रशासन ने कहा- कानून व्यवस्था के लिए इंतजाम

एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि किसी को जबरन नहीं रोका जा रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं किसान संगठनों ने अपील की है कि जहां किसानों को रोका गया है, वहीं धरना जारी रखें और आंदोलन को मजबूत करें।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विकास और किसानों की समृद्धि को सरकार की प्राथमिकता बताया।

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मध्य प्रदेश सरकार मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अभियोजन स्वीकृति देने से इनकार की संभावना है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026