जैस्मीन सैंडलस के साथ बदसलूकी

जैस्मीन सैंडलस के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी, लोगों ने गलत तरीके से छुआ, वीडियो फोटोज हो रहे वायरल 

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के देहरादून कॉन्सर्ट में उनके साथ बदसलूकी की गई। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जैस्मीन सैंडलस के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी, लोगों ने गलत तरीके से छुआ, वीडियो फोटोज हो रहे वायरल 

जैस्मीन सैंडलस के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी, लोगों ने गलत तरीके से छुआ, वीडियो फोटोज हो रहे वायरल 

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो हाल में हुए उनके देहरादून कॉन्सर्ट के दौरान का है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन स्टेज पर आगे आकर फैंस का अभिवादन करती हैं, इस दौरान स्टेज के नीचे मौजदू उनसे हाथ मिलाते हैं. उन्हें छूते हैं. लोगों के इस व्यवहार पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए. कहा जा रहा है कि जैस्मीन ने इस कॉन्सर्ट को फ्री में किया था. इसलिए उन्हें देखने और उनके गानों को एन्जॉय करने के लिए हजारों फैंस आए थे.

जैस्मीन सैंडलस की परफॉर्मेंस के बाद जो हुआ, उसने सबका ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैस्मीन को दर्शकों के करीब जाते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि सामने की लाइन में बैठे फैंस उनके लिए चीयर कर रहे थे. एक फैन ने उन्हें गुलाब का फूल दिया. एक फैन ने कार्ड दिया. कुछ फैन हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ा रहे थे. क्लिप शेयर करने वाले यूज़र लिखा कि सिचुएशन पूरी तरह से अकंफर्टेबल हो गई.

बता दे देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मिन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान या उसके बाद जैस्मीन सैंडलस की ओर से ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

1985 में पंजाब के जालंधर में जन्म

जालंधर में 1985 में जन्मी जैस्मिन को स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा संगीत की क्लास पसंद थी। आज ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार बन चुकीं जैस्मिन को फैंस ने गुलाबी क्वीन का टैग दिया है।

जैस्मीन सैंडलस बताती हैं कि स्कूल में उन्हें मैथ या साइंस की क्लास बोरिंग लगती थी। उनका मन हमेशा म्यूजिक क्लास में रमता था। 6 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने हमेशा उनके इस जुनून को समझा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

13 साल की उम्र में परिवार जालंधर से कैलिफोर्निया गया: जब जैस्मिन 13 साल की थी तब उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। उनका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। एक नए देश में बिना किसी दोस्त और बिना किसी जान-पहचान के जैस्मिन ने अपनी पहचान बनाई। इस मुश्किल दौर में संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बना। उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया।

20 रुपए की सीडी बेचने के लिए क्लबों के बाहर खड़ी रहीं: एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया कि सक्सेस रातों-रात नहीं मिली। इसके लिए अपने गीतों की सीडी बनाकर और उसे 20 रुपए में बेचने के लिए घर से निकलती थीं। वह अमेरिका के क्लबों के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। आने-जाने वाले लोगों को अपनी सीडी थमाती थीं। इस उम्मीद में कि कोई एक बार उनका संगीत सुन ले। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था।

गुलाबी एल्बम से मिली पहचान, बॉलीवुड तक पहुंचीं

जैस्मिन का 2008 में पहला गाना मुस्कान हिट हुआ। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में एल्बम गुलाबी से मिली, जिसमें उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ काम किया। 2014 में बॉलीवुड ने उनकी आवाज को पहचाना। सलमान खान की फिल्म किक के लिए यो यो हनी सिंह के साथ गाए गाने यार ना मिले को लोगों ने खूब पसंद किया। इस एक गाने ने जैस्मिन को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद गैरी संधू के साथ इलीगल वेपन जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।

संबंधित सामग्री

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की व्यवहार्यता जांच शुरू हुई। ट्रैफिक और यातायात सुविधा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं से भाई के रूप में राखी बंधवाई। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कही।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026