बिहार में हेली-टूरिज्म योजना शुरू

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म योजना का शुभारंभ किया, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

बिहार में हेली-टूरिज्म योजना शुरू

बिहार में पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह योजना बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। योजना के तहत 13 जुलाई 2026 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि 18 जुलाई 2026 से हर शनिवार और रविवार को हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर 

इस योजना के पहले चरण में पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेली-टूरिज्म सेवा शुरू की गई है। प्रदेश सरकार आम नागरिकों को किफायती दरों पर हवाई पर्यटन उपलब्ध कराने के लिए प्रति टिकट अधिकतम 15,422 रुपये तक का अनुदान दे रही है। मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि पर्यटन केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास का मजबूत आधार भी है। प्रदेश सरकार होम स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। 

पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा

CM सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का हर नागरिक राज्य का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का सकारात्मक प्रचार करें, ताकि देश-विदेश से ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आएं। मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल को बढ़ावा दे रही है। साथ ही नए पर्यटन सर्किट, होटल, रोप-वे और अन्य आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा। 450 करोड़ रुपये का निवेश कर 2250+ रोजगार सृजित होंगे।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026