भोपाल मेट्रो अब हर 15 मिनट में, नए सिग्नलिंग सिस्टम की शुरुआत
भोपाल मेट्रो आज से हर 15 मिनट में मिलेगी। सुभाषनगर से AIIMS के बीच दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी और कुल 50 ट्रिप लगाएगी। मेट्रो कॉरपोरेशन के अनुसार, 7 महीने बाद सिंग्नलिंग सिस्टम की शुरुआत होगी। बता दें कि भोपाल में मेट्रो की शुरुआत 20 दिसंबर 2025 को हुई। अब तक सिंगल ट्रैक पर ही मेट्रो चल रही थी, जबकि शनिवार से मेट्रो दोनों ट्रैक पर चलने लगेगी।
15 मिनट में दूसरी मेट्रो
सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन से AIIMS के लिए पहली ट्रेन सुबह 9 बजे से चलेगी। पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट में मेट्रो में सफर हो सकेगा, जबकि दिन में 30 मिनट का फांसला होगा। अभी ये अंतर 75 मिनट का है। मेट्रो के सिंग्नलिंग सिस्टम के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी जून में भोपाल आई थी। 2 दिन तक टीम भोपाल रुकी थी। इसके बाद गुरुवार को हरी झंडी मिलने की खबर आई। इसके बाद 25 जुलाई से नए सिस्टम के हिसाब से ही मेट्रो का संचालन करने का प्लान बनाया गया है।
10% की विशेष छूट
मेट्रो प्रबंधन ने आकर्षक प्रमोशनल डिस्काउंट पॉलिसी भी लागू की। इसके अंतर्गत रिटर्न जर्नी टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। इसके अलावा MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वॉलेट रिचार्ज करने वाले यात्रियों को रिचार्ज राशि के आधार पर 8 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बोनस राशि का लाभ मिलेगा। 200 से 499 रुपए तक के रिचार्ज पर 8%, 500 से 999 रुपए तक 10%, 1000 से 1499 रुपए तक 12 प्रतिशत और 1500 से 2000 रुपए तक के रिचार्ज पर 15% बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल के माध्यम से यात्रियों को आसान डिजिटल टिकटिंग, कैशलेस भुगतान, ज्यादा बचत और बेहतर यात्रा अनुभव एक साथ उपलब्ध होगा।