भोपाल में युवक की हत्या

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

भोपाल के गौतम नगर में एक युवक की चाकू से हत्या की गई। सचिन पंथी की पहचान हुई। पुराने मकान विवाद और महिला पर बुरी नजर के चलते विवाद होने का आरोप है।

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

भोपाल के गौतम नगर इलाके में रविवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घर के पास कलारी के सामने हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने युवक पर पेट, सीने और पीठ पर ताबड़तोड़ चार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सचिन पंथी के रूप में हुई

मृतक की पहचान 25 वर्षीय सचिन पंथी पुत्र मुकेश पंथी निवासी अटल अयूब नगर के रूप में हुई है। सचिन चौक बाजार की एक क्रॉकरी दुकान में सेल्समैन का काम करता था। परिवार में वह पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

महिला पर बुरी नजर को लेकर विवाद का आरोप

मृतक के भाई छोटू ने आरोप लगाया कि आरोपी राकेश पंथी रिश्ते में सचिन का बुआ का बेटा है और लंबे समय से परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। भाई का कहना है कि आरोपी उसकी पत्नी पर भी अशोभनीय टिप्पणियां करता था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

पुराने मकान विवाद से बढ़ी थी दुश्मनी

परिजनों के अनुसार करीब 20 साल पहले परिवार का एक मकान बुआ को दिया गया था, जिसे बाद में बेच दिया गया। कुछ समय पहले उसी मकान को दोबारा परिवार ने खरीद लिया था। इसके बाद से आरोपी नाराज रहने लगा और विवाद बढ़ता गया। गृह प्रवेश के दिन भी आरोपी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

कलारी के सामने घेरकर किए चाकू से वार

रविवार रात सचिन घर के पास कलारी की ओर गया था। आरोप है कि पहले से मौजूद राकेश ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल चैट और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद और महिला से जुड़े विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

भोपाल में 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग, आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल में 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग, आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल जिला प्रशासन ने UPSC और MPPSC की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू की। रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त तक खुले हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026