ऐशबाग हत्याकांड का खुलासा

बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म,मृतका की भाभी बेकसूर

भोपाल के ऐशबाग में बुजुर्ग दंपती की हत्या एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश की गई।

बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म,मृतका की भाभी बेकसूर

भोपाल के ऐशबाग में हुई बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस रिमांड के दौरान जांच में सामने आया है कि यह दोहरी हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए की संपत्ति को हड़पने की सुनियोजित और खौफनाक साजिश थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों भाई ने फूल प्लानिंग की थी। और घटना को अंजाम दिया गया। 

बता दें कि मुख्य आरोपी श्रीकांत और उसके भाई शशिकांत की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें जूडिशल कस्टडी (जेल) में भेज दिया गया है।और पुलिस अब डिजिटल, फॉरेंसिक और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर मजबूत चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

आईए समझते है पुलिस जांच के बड़े खुलासे

पहला: गिफ्ट डीड और रुपयों का दबाव (18 लाख का खर्च)

वारदात के आरोपी श्रीकांत ने बुजुर्ग दंपती के मकान को अपने नाम कराने के लिए गिफ्ट डीड बनवाने में करीब 18 लाख रुपए खर्च किए थे। उसने शकुंतला को 3 लाख रुपए नकद भी दिए थे। इतना बड़ा आर्थिक निवेश करने के बाद उस पर रुपयों का दबाव बढ़ गया था। उसे उम्मीद थी कि 6 महीने से 1 साल के अंदर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वह करोड़ों का मकान बेच देगा। जल्द कब्जा पाने के लालच में उसने मर्डर प्लान किया।

2. भाई को आधा मकान बेचने का लालच

बता दें कि हत्या की साजिश में अपने भाई शशिकांत को शामिल करने के लिए श्रीकांत ने उसे बड़ा लालच दिया। उसने वादा किया कि मकान बिकने के बाद जो भी करोड़ों रुपए मिलेंगे, उसमें से आधा हिस्सा शशिकांत का होगा। इसी लालच में शशिकांत ने हां की और वो भी वारदात में शामिल हो गया।

3. 1.05 लाख में खरीदे गए दो देशी कट्टे

आऱोपियों ने बताया की वारदात में इस्तेमाल दोनों देशी कट्टे मालवा क्षेत्र से खरीदे गए थे। श्रीकांत ने एक कट्टा 50 हजार और दूसरा 55 हजार रुपए में खरीदा था। अब पुलिस की जांच का मुख्य फोकस अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर है। जैसे सप्लाई चेन से जुड़े तस्करों को चिह्नित कर उन पर अलग से कार्रवाई की जा रही है।

4. भाभी शिवानी को क्लीन चिट, लेकिन 10 लाख के फ्रॉड का एंगल

शकुंतला की भाभी शिवानी बारीक की हत्या की साजिश में कोई भूमिका सामने नहीं आई है, इसलिए पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। लेकिन जांच में सामने आया कि श्रीकांत ने शिवानी का 42 लाख रुपए का प्लॉट बेचा था, लेकिन उन्हें सिर्फ 32 लाख रुपए ही दिए। आरोपी ने पूछताछ में इस 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी को कबूला है, जिसकी पुलिस अलग से जांच कर रही है।

आगे क्या होगा? : पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान जुटाए गए सभी फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों को समेटकर कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है, ताकि अदालत में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

फिलहाल दोनों आऱोपी गिरफ्तार हो चुके है। और उन्हे सजा दी जाएगी. 

 

संबंधित सामग्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026