CM ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अकादमी परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की, और सुरक्षा व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां वक्त पर पूरी की जाएं। [caption id="attachment_127298" align="alignnone" width="618"]
'आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा[/caption]
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम के दौरान VIP मूवमेंट, मीडिया कवरेज और आम लोगों की सुविधा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।CM Bhajan Lal Constable Ceremony: अमित शाह होंगे शामिल
बता दे कि, 10 जनवरी को RPA में केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्थान पुलिस में नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 10 हजार कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार और गृह विभाग के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रदेश में पुलिस बल को मजबूती मिलेगी।आज आरपीए पहुंचकर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को आयोजित होने वाले 'आरक्षक नव नियुक्ति समारोह' की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन हेतु आवश्यक… pic.twitter.com/SV1BOQDYQq
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 9, 2026