अन्य

Neeraj Chopra Diamond League 2025: दोहा में आज दिखेगा भारतीय एथलेटिक्स का दम, नीरज चोपड़ा पर होंगी सबकी निगाहें...

Neeraj Chopra Diamond League 2025: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा आज दोहा में होने वाली डायमंड लीग 2025 में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। नीरज के साथ भारत के 3 अन्य एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं, जो डायमंड लीग में भारत की ओर से अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। भारतीय एथलीट्स का एक्शन भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। Read More: Barcelona wins 28th La Liga: एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना ने 28वां खिताब अपने नाम किया…

नीरज और किशोर जेना जेवलिन थ्रो में होंगे आमने-सामने...

2022 के विजेता और 2024 में सिल्वर मेडल जीत चुके नीरज चोपड़ा, इस बार भी मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट के लिए तैयार हैं। उनके साथ किशोर जेना भी मैदान में होंगे, जिन्होंने पिछली बार 76.31 मीटर के थ्रो के साथ 9वां स्थान हासिल किया था।

नीरज की पिछली परफॉर्मेंस...

डायमंड लीग 2024 फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीत लिया था। नीरज महज 0.01 मीटर से विजेता बनने से चूक गए थे। 1. डायमंड लीग 2025 में भाग लेने वाले अन्य भारतीय एथलीट.. 2. किशोर जेना - दूसरी बार डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार 9वें स्थान पर रहे थे। 3. गुलवीर सिंह - पुरुषों की 5000 मीटर रेस में अपना डायमंड लीग डेब्यू करेंगे। वह नेशनल रिकॉर्ड ब्रेकर हैं। 4. पारुल चौधरी - महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भाग लेंगी। वे इस इवेंट की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं।

नीरज का मुकाबला किनसे होगा?

मेंस जेवलिन थ्रो में नीरज का सामना कई दिग्गजों से होगा: 1. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) – दो बार के वर्ल्ड चैंपियन 2. जूलियन वेबर (जर्मनी) 3. जेकब वाडलेच (चेक गणराज्य) – डिफेंडिंग चैंपियन 4. मैक्स डेहनिंग (जर्मनी) 5. जूलियस येगो (केन्या) 6. रॉडरिक जेनकी डीन (जापान)

कब और कहां देख सकते हैं?

डायमंड लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देखी जा सकती है। 1. जेवलिन थ्रो (मेंस) – रात 10:13 बजे 2. 5000 मीटर रेस (मेंस) – रात 10:15 बजे 3. 3000 मीटर स्टीपलचेज (विमेंस) – रात 11:15 बजे

डायमंड लीग क्या है?

डायमंड लीग वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा आयोजित एक प्रीमियम ट्रैक एंड फील्ड टूर्नामेंट सीरीज है, जिसमें हर साल 14 से 16 मुकाबले होते हैं। ये प्रतियोगिताएं मई से सितंबर के बीच दुनिया भर के अलग-अलग शहरों में होती हैं और डायमंड लीग फाइनल के साथ इसका समापन होता है। हर इवेंट में टॉप-8 एथलीट्स को अंक मिलते हैं (पहले को 8, आठवें को 1)। टॉप-10 पोजिशन पर फिनिश करने वाले खिलाड़ियों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है। सीजन के अंत में टॉप पोजीशन पर रहने वाले एथलीट्स को फाइनल में जगह मिलती है। विजेता को ट्रॉफी और नकद इनाम भी दिया जाता है।