Barcelona wins 28th La Liga: एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना न...

barcelona-wins-28th-la-liga

Barcelona wins 28th La Liga: एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना ने 28वां खिताब अपने नाम किया...

barcelona wins 28th la liga एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना ने 28वां खिताब अपने नाम किया

Barcelona wins 28th La Liga: स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने 15 मई को खेले गए मुकाबले में एस्पान्योल को 2-0 से हराकर अपना 28वां ला लीगा खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने 2 मैच शेष रहते ही लीग अपने नाम कर ली। Read More: Neeraj Arshad Nadeem Statement: “हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे” – अरशद नदीम पर नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान..

पॉइंट्स टेबल में मजबूत बढ़त...

बार्सिलोना ने अब तक 36 मैचों में 85 पॉइंट हासिल किए हैं और वह टेबल में शीर्ष स्थान पर है। वहीं, रियल मैड्रिड 36 मैचों के बाद 78 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। ला लीगा में कुल 20 टीमें खेलती हैं और हर टीम को कुल 38 मैच खेलने होते हैं – एक होम और एक अवे। लीग में सभी के दो-दो मैच बाकी है।

यामल का शानदार प्रदर्शन: पहला गोल किया..

17 वर्षीय युवा खिलाड़ी लामिने यामल ने मैच के 53वें मिनट में शानदार गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने एस्पान्योल के दो डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया।

काबरेरा को मिला रेड कार्ड...

मैच के 80वें मिनट में एस्पान्योल के खिलाड़ी लिएंड्रो काबरेरा को रेड कार्ड दिखाया गया। उन्होंने गेंद छीनते समय यामल के पेट पर वार किया, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद एस्पान्योल को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

फर्मिन लोपेज का इंजुरी टाइम में गोल...

फर्मिन लोपेज ने मैच के इंजुरी टाइम में गोल कर स्कोर 2-0 किया और बार्सिलोना की जीत सुनिश्चित की।

मैच के दौरान ग्राउंड के बाहर कार दुर्घटना, 13 घायल...

मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर एक कार दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। कार चालक को खतरनाक ड्राइविंग और चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में स्पष्ट किया कि 'स्टेडियम के अंदर मौजूद दर्शकों को कोई खतरा नहीं था। कार चालक को खतरनाक ड्राइविंग और चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।'  

संबंधित सामग्री

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।