अन्य
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3-4 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके चलते प्रदेश के 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलीराजपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अति भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई बड़े शहरों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।
MP Weather Alert: तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
- राज्य में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है।
- भोपाल के टीटी नगर में एक जर्जर मकान ढहने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
- टीकमगढ़ में बिजली गिरने से 16 बकरियों की मौत हो गई।
- शिवपुरी के एक स्कूल में 10 लोग पानी में फंसे, जिन्हें एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू किया।
- गुना में रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक डूब गया।