mi-vs-dc-wpl-2025-second-match-of-wpl-mumbai-gave-delhi-a-target-of-165-runs

MI vs DC WPL 2025: WPL का दूसरा मैच..मुंबई ने दिल्ली को 165 रन का टारगेट दिया, नैटली सिवर ब्रंट ने 80 रन की शानदार पारी खेली...

By : Hema Gupta
MI vs DC WPL 2025: WPL का दूसरा मैच..मुंबई ने दिल्ली को 165 रन का टारगेट दिया, नैटली सिवर ब्रंट ने 80 रन की शानदार पारी खेली...
MI vs DC WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का दूसरा मुकाबला 15 फरवरी यानी की आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली को 165रन का टारगेट दिया। टीम से नैटली सिवर ब्रंट ने 80 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 रन बनाए। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वालीं कप्तान निकी प्रसाद ने दिल्ली से डेब्यू किया।

मुंबई का शुरुआती खराब प्रदर्शन

मुंबई के लिए यस्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ओपनिंग करने उतरीं थी, मैथ्यूज ओवर की तीसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गई। मुंबई ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए। टीम 6 ओवर में 41 रन ही बना सकी। यस्तिका 9 गेंद पर 11 रन , हरमनप्रीत ने हरमन ने 4 चौके और 3 छक्के के साथ 22 गेंद पर 42 रन बनाए। अमीलिया केर 9 गेंद में 9 रन, साजना 1 रन, अमनजोत ने 7 गेंद पर 7 रन , संस्कृति 2 रन, जिंतिमनी कलिता 1 रन, दिल्ली से शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 विकेट एलिस कैप्सी और मिन्नु मणि को मिला. Read More:- New Zealand Tri-Series Win: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया..

नैटली सिवर ब्रंट का शानदार प्रदर्शन

[caption id="attachment_62352" align="alignnone" width="300"]Natalie Siver Brunt Natalie Siver Brunt[/caption] नैटली सिवर ब्रंट ने 37 गेंद पर फिफ्टी लगा दी, मुंबई ने 20वें ओवर में आखिरी विकेट गंवा दिया। टीम 164 रन बनाकर सिमट गई। नैटली सिवर ब्रंट 80 रन बनाकर नॉटआउट रहीं, उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। आखिरी ओवर में साइका ईशाक खाता खोले बगैर आउट हो गईं। Watch Now:-Bhopal में किसानों का प्रदर्शन | मंत्रालय घेरने आए हजारों किसान! | डिप्टी CM खुद मिलने पहुंचे

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026