ahmedabad-plane-crash-vikrant-massey-relative-death

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख...

By : Hema Gupta
Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख...
Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दुखद हादसा हुआ, जब लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक्टर विक्रांत मैसी के एक फैमिली फ्रेंड क्लाइव कुंदर का निधन हो गया। कुंदर फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे, जिसके बाद विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया। Read More: Celebrities on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने जताया दुख… आपको बता दें, इस पोस्ट की वजह से कई लोगों को गलतफहमी हो गई वो विक्रांत के चचेरे भाई है, जिसके बाद विक्रांत ने लोगो से अफवाह न फैलाने की अपील की।

विक्रांत ने जाहिर किया दुख...

उन्होंने ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि - "आज अहमदाबाद में हुए इस अकल्पनीय दुखद एयर क्रैश में जिन परिवारों और प्रियजनों ने अपनों को खोया, उनके लिए मेरा दिल टूट गया है। और भी ज्यादा तकलीफ होती है ये जानकर कि मेरे अंकल क्लिफर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे। भगवान आपको और आपके परिवार को शक्ति दे अंकल, और उन सभी को भी जो इस हादसे से गहराई से प्रभावित हैं।"

"क्लाइव फैमिली फ्रेंड थे, न कि रिश्तेदार.." - विक्रांत

विक्रांत के पोस्ट से लोगों को लगा कुंदर उनके कजिन ब्रदर है, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम में दूसरी स्टोरी में साफ किया कि क्लाइव कुंदर उनके फैमिली फ्रेंड है न कि उनके कजिन ब्रदर। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि- "मीडिया और अन्य सभी दोस्तों से निवेदन है, स्वर्गीय क्लाइव कुंदर मेरे कजिन नहीं थे। कुंदर परिवार हमारे पारिवारिक मित्र हैं। कृपया अब कोई अटकलें न लगाएं और परिवार को शांति से शोक मनाने दें।"

प्लेन क्रैश में सिर्फ 1 व्यक्ति बचा, 241 की मौत!

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, 241 लोगों की मौत हो गई। और इस घटना में सिर्फ एक व्यक्ति की जान बच पाई।   Ahmedabad Plane Crash Update

इस हादसे पर कई सितारों ने जताया दुख...

अनिल कपूर ने जताया दुख..

उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर मैं पूरी तरह से स्तब्ध हूं। कल्पना भी नहीं कर सकता कि परिवारों पर क्या बीत रही होगी... इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित हर एक व्यक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं ???"

शाहरुख खान ने लिखा कि -

'अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है... मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं।'

आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा-

"आज हुए दुखद प्लेन क्रैश से हम बहुत दुखी हैं। इस भारी नुकसान की घड़ी में हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम इस दुखद घटना के समय देश के लोगों के साथ हैं।"

सुनील शेट्टी ने लिखा कि...

"सदमे में हूं और दुखी हूं, शब्दों में बयां नहीं कर सकता!!! मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं।"

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026