मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो
Meta के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांग ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख ने ये माफी मांगी है।
बिना शर्त माफी
बता दे आज ही संसदीय समिति ने 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो Meta को भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और कुछ छूट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। इसी मामले में IT मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच 2 दिन की बैठक चल रही है। सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को दिल्ली बुलाया। 5 अगस्त को बैठक का पहला दिन था।
PM का हटाया था वीडियो
दरअसल, पीएम मोदी ने 23 जुलाई को यह वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताया था। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द ही सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी बात कही थी। यह वीडियो कुछ वक्त के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था। बाद में मेटा ने इसे फिर से फेसबुक पर डाल दिया।
मेटा अधिकारियों को कड़ी फटकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मेटा ग्लोबल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। उनको बताया गया कि भारत में कानून के नियमों के तहत ही डिजिटल प्लेटफॉर्म का संचालन किया जाना चाहिए और उल्लंघन पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए। अभी तक मामले पर सरकार और Meta अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।