लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे क

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के चलते कल सुबह तक स्थगित क गई। विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। 2 बजे कार्रवाई शुरू होते ही फिर हंगामा शुरू हो गया। इस पर सदन की कार्रवाई मंगलवार यानी कल को स्थगित कर दी गई।

शाह के बयान की मांग

इधर, राज्यसभा की कार्रवाही भी हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। 2 बजे बाद कार्रवाई शुरू हुई तो भी विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते रहे। विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के सदन आने और उनके बयान की मांग करते हुए नारे लगाए। संसद के मौजूदा सत्र में 8 बिल लिस्ट किए गए। इनमें से वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (Paper Leak) दोनों सदनों में पास हो चुके हैं।

संसद भवन में INDIA गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक

6 बिलों को मंजूरी मिलना बाकी

जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी मिलनी बाकी है। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह सिर्फ असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। सरकार से लोग पूरी तरह निराश हैं। जन्मभूमि से जुड़े भूमि घोटाले और दान की चोरी के मामले के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। यह बात उन्होंने राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ सनातन के अपमान के मामले में दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।