लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026

सरकार बोली हम चर्चा के लिए तैयार, गोगोई का आरोप ये बिल सिर्फ दिखावे का बिल, अखिलेश ने कसा तंज

लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद होगी। उधर, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सुधार नहीं लाना चाहती। ये बिल सिर्फ दिखावे का बिल है। 

‘हम 10 घंटे भी चर्चा करने को तैयार’

गौरव गोगोई ने कहा छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का आदेश किसने दिया। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार वचन नहीं, जुमले देती है। 2 बजे सत्र शुरू होने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मैंने चर्चा के लिए 6 घंटे का वक्त तय किया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष चाहें तो समय बढ़ा सकते हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने सभी दलों से बात की। अब 8 घंटे चर्चा होगी। जरूरत होगी तो हम 10 घंटे भी चर्चा करने को तैयार हैं।

काले कानून वापस लिए

सदन में अखिलेश यादव ने कहा- मजाक मजाक में बनी कॉकरोच जनता पार्टी, कितनी बड़ी पार्टी बन गई। मजाक में शुरू हुई पार्टी कितनी गंभीर बन गई। इससे केंद्र सरकार लोकतांत्रिक हो गई। उन्होंने कहा, सरकार लोकतांत्रिक थी कि उन्हें धरने पर बैठने दिया। नहीं तो सालों साल तक किसान धरने पर बैठे रहे, लेकिन केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया। BJP को लगा कि चुनाव आ गया तो उन्होंने तीन काले कानून वापस ले लिए।

‘लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे’

अखिलेश ने कहा, 'पहला आंदोलन देखा, जिसमें बच्चों के मां-बाप ने कहा कि जाओ, आंदोलन करो। अगर यह गलत बात है, तो गृह मंत्री शाह को लाइए, वे सब साफ कर देते हैं। जो लोग चढ़ावा नहीं बचा पाए, वो पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे। भगवान के घर से दान गायब हो गया। अखिलेश ने कहा, लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। 20 परीक्षाएं लीक हो गईं। अदालत जाना पड़ा, इसके बाद परीक्षाएं रद्द हुईं।