जम्मू-कश्मीर की 7वीं वर्षगांठ

आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू

जम्मू-कश्मीर ने अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति के 7 साल पूरे किये। सुरक्षा कड़ी की गई है, विपक्ष ने 'ब्लैक डे' का आयोजन किया।

आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू

जम्मू-कश्मीर की 7वीं वर्षगांठ

भारत के सिर का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के लिए 5 अगस्त का दिन कोई आम दिन नहीं, बल्कि बदलाव, विकास, उन्नति और प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाने वाला दिन है। क्योंकि आज से ठीक 7 साल पहले 5 अगस्त, 2019 को देश की सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास और प्रगति में बाधा बन बैठे संविधान के अनुच्छेद 370 और 35A के तहत मिलने वाले विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था। आज जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 और 35A के समाप्त होने की सातवीं वर्षगांठ मना रहा है।

मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू

इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। श्रीनगर, कुलगाम, पहलगाम समेत संवेदनशील इलाकों में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों के काफिलों की आवाजाही रोक दी गई। वहीं, जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा भी एक दिन के लिए रोक दी गई। अधिकारियों के अनुसार, एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। CRPF ने रामबन में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जबकि कुलगाम पुलिस ने NH-44 पर गाड़ियों और लोगों की ID की जांच तेज कर दी है।

'ब्लैक डे' मना रहा विपक्ष

बिना परमिशन रैली और धरने पर रोक लगा दी गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और PDP समेत कई राजनीतिक दल आज 'ब्लैक डे' मना रहे हैं। PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला और लोगों से विरोध दर्ज करने की अपील की। विपक्ष आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का विरोध करते हुए जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की लगातार मांग कर रहा है।

 

संबंधित सामग्री

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026