डेमू ट्रेन में भीषण आग

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग से बड़ा हादसा टला; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, कोई हताहत नहीं।

By : नरेंद्र सिंह
बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के सहरसा जिले में सोमवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। समस्तीपुर-सहरसा डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लगने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इंजन के साथ उससे जुड़ी एक बोगी भी आग की चपेट में आ गई। जान बचाने के लिए यात्रियों को ट्रेन से उतरना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

स्टेशन पर रुकते ही इंजन से उठने लगा धुआं

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर-सहरसा डेमू ट्रेन (63344) सोमवार सुबह करीब 3:44 बजे सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची थी। ट्रेन रुकने के कुछ देर बाद इंजन से धुआं निकलने लगा। पहले इसे सामान्य तकनीकी दिक्कत समझा गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में धुआं भीषण आग में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि इंजन और उससे जुड़ी एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यात्रियों ने तुरंत खाली की ट्रेन

आग की लपटें उठते ही ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने बिना समय गंवाए ट्रेन से उतरकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। रेलवे कर्मचारियों ने भी तत्काल यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और प्लेटफॉर्म नंबर-2 को खाली करा दिया।

दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हादसे के दौरान स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और कुछ समय के लिए रेल परिचालन भी प्रभावित रहा।

शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अब जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे की प्राथमिकता आग लगने के कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026