कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) महाराष्ट्र के छत्रपति संभ

आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा संदेश, डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

CJP रणनीति बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय रणनीति बैठक आयोजित करेगी। बैठक में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता और संगठन से जुड़े प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल राजनीतिक दल का गठन नहीं करेगी। बैठक के बाद CJP देशभर में युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने के लिए  लिसनिंग टूर शुरू करेगी।

पढ़ाई के खर्च पर दिया जवाब

हाल ही में सूरत के एक RTI कार्यकर्ता ने अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति और उनकी विदेशी पढ़ाई के लिए मिले फंड की जांच की मांग की थी। इस पर दीपके ने कहा कि उन्हें बॉस्टन यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली थी, जबकि बाकी खर्च के लिए उन्होंने शिक्षा ऋण लिया था, जिसे वह अभी चुका रहे हैं।

छात्रों के लिए बनाया लीगल डिफेंस फंड

पेपर लीक आंदोलन के बाद छात्रों पर दर्ज मामलों को देखते हुए CJP ने 27 जुलाई को लीगल डिफेंस फंड बनाने की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस फंड में 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और देशभर के वकीलों से भी योगदान की अपील की। पार्टी का कहना है कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है ताकि छात्रों को कानूनी सहायता मिल सके।

कौन हैं अभिजीत दीपके

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्तमान में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ भी काम कर चुके हैं।