जानिए कैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करके आप अपने घ

पोछा लगाने के 10 मिनट बाद गायब हो जाती है खुशबू? बाल्टी में डालें ये 1 चीज, देर तक महकेगा घर

हमेशा ऐसा होता है पोछा लगाने के कुछ ही देर बाद घर की खुशबू गायब हो जाती है, तो अगर आपको किसी महंगे रूम फ्रेशनेर की जरूरत नहीं है. आपको सिर्फ एक चीज चाहिए, जिसकी मदद से आप घर को लंबे समय तक महका सकते हैं. घरों में रोजाना सफाई की जाती है. घर के फर्श से लेकर फर्नीचर को साफ रखने के लिए कई तरह के क्लीनर्स तक का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में पोछा लगने और डस्टिंग होने के बाद जब पूरा घर साफ हो जाता है, तो वो बहुत फ्रेश लगता है और ताजगी से महकता है. जब घर महकता है, तो अलग ही सुकून मिलता है. लेकिन कई बार पोछा लगाने के कुछ ही मिनट बाद खुशबू गायब हो जाती है और घर फिर पहले जैसा लगने लगता है.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर को फ्रेश रखने और वहां खुशबू बनाए रखने के लिए हर बार महंगे रूम फ्रेशनर खरीदने की जरूरत नहीं होती है. सिर्फ एक छोटी-सी चीज पोछे के पानी में मिलाकर आप घर को लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं.

पोछे के पानी में मिलाएं एसेंशियल ऑयल

जब भी पोछा लगाने के लिए बाल्टी में पानी भरें, तो उसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डाल दें. फिर उसी पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं. फर्श सूखने के बाद भी घर में हल्की और ताजगी भरी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है.

गुनगुना पानी भी करेगा कमाल

अगर आप ठंडे पानी की बजाय हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करेंगे, तो एसेंशियल ऑयल की खुशबू ज्यादा अच्छी तरह पूरे कमरे में फैलती है. इससे फर्श सूखने के बाद भी देर तक महकता रहेगा. 

कौन-सा एसेंशियल ऑयल चुनें?

अगर घर में सुकून देने वाली और ताजगी भरी खुशबू चाहते हैं, तो आप लैवेंडर, लेमनग्रास, ऑरेंज या यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी कुछ बूंदें ही पूरे घर को महकाने के लिए काफी होती हैं, इसलिए ज्यादा मात्रा डालने की जरूरत नहीं होती.

पोछा बहुत ज्यादा गीला न रखें

पोछे में जरूरत से ज्यादा पानी होगा तो खुशबू का असर कम हो सकता है. इसलिए पोछे को अच्छे से निचोड़कर ही फर्श पर लगाएं. इससे खुशबू पूरे फर्श पर बराबर फैलती है और ज्यादा समय तक बनी रहती है.

बाल्टी की सफाई भी है जरूरी

अगर पोछे की बाल्टी में पहले से गंदगी या बदबू है, तो अच्छी खुशबू भी ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी. इसलिए हर बार इस्तेमाल से पहले बाल्टी को अच्छी तरह साफ कर लें.

थोड़ी देर खिड़कियां खोल दें

पोछा लगाने के बाद 10-15 मिनट के लिए घर की खिड़कियां खोल दें. ताजी हवा आने से खुशबू पूरे घर में अच्छी तरह फैल जाती है और घर ज्यादा फ्रेश महसूस होता है.

अगर बदबू ज्यादा आती है, तो करें ये उपाय

अगर फर्श से पहले से बदबू आ रही है, तो पोछे के पानी में एक छोटा चम्मच सफेद सिरका भी मिला सकते हैं. इससे बदबू कम करने में मदद मिलती है. चाहें तो 1-2 बूंद माइल्ड लिक्विड सोप भी डाल सकते हैं, जिससे एसेंशियल ऑयल पानी में अच्छी तरह मिल जाता है और उसका असर बेहतर होता है.