मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद, अर्जुन कपूर का ना

मलाइका अरोड़ा के बाद अब किसको डेट कर रहे अर्जुन कपूर? वायरल हुई तस्वीर

मलाइका अरोड़ा के बाद अब किसको डेट कर रहे अर्जुन कपूर? वायरल हुई तस्वीर 

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब आखिर किसको डेट कर रहे अर्जुन कपूर? यह सवाल सबके मन में कई दिनों से चल रहा था अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं. मलाइका अरोड़ा के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस साहिबा बाली से जोड़ा जा रहा है. पिछले कुछ वक्त से अर्जुन कपूर और साहिबा की डेटिंग को लेकर तमाम तरह की रूमर्स फैल रही हैं. इसी बीच, अर्जुन कपूर और साहिबा एक बार फिर साथ दिखाई दिए हैं. बीते रोज दोनों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साथ मैच देखते हुए नजर आए. यहां से अर्जुन और साहिबा का तस्वीर काफी वायरल हो रही है.

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली एक बार फिर डेटिंग की अटकलों के घेरे में आ गए हैं, क्योंकि उन्हें लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया. दोनों ने रविवार, 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच देखा और स्टैंड्स से उनकी तस्वीरें तेजी से ऑनलाइन वायरल होने लगीं.

इंडिया- इंग्लैंड मैच से वायरल तस्वीर

बता दे अर्जुन कपूर ब्लू कलर के कपड़े पहने हुए नजर आए और उनकी साइड में काला चश्मा लगाए हुए साहिबा भी दिखाई दीं. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और इसके बाद लोगों ने तमाम तरह के अंदाजे लगाने शुरू कर दिए. एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है क्या.

अब साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। साहिबा ने एक मैसेज लिखकर फैंस से ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की बात कही है।

स्टोरी पर लिखा

'हर बात पर भरोसा मत करो' साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लॉर्ड्स स्टेडियम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अर्जुन कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ साहिबा ने सीधे तौर पर अफेयर की खबरों को खारिज नहीं किया, बल्कि एक अलग अंदाज में लिखा, 'डोंट बिलीव एवरीथिंग पार्ट 2' (हर बात पर भरोसा मत करो)।

साहिबा की इस पोस्ट से साफ है कि वे अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को गलत बता रही हैं।