भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

लंदन में FIH प्रो लीग मुकाबले में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।

By : हेमा गुप्ता
FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से दी मात

FIH Pro League London 2026: FIH प्रो लीग में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह धूल चटाई। लंदन में खेले गए मुकाबले में भारत ने 7-1 की शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में 0-1 से पीछे चलने के बावजूद भारतीय टीम ने लगातार 7 गोल कर कमाल की वापसी की और पाकिस्तान को पूरी तरह बिखेर दिया।

पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त

मैच के 13वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर पाकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।

भारत ने किया शानदार कमबैक

20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके 6 मिनट बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपना पेनल्टी कॉर्नर गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबाव बना लिया। 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके तुरंत बाद तेज जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागा।

रिवर्स हिट और लगातार गोलों की बौछार

41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से फील्ड गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया।
44वें मिनट में राजकुमार पाल ने पेनल्टी कॉर्नर के रीबाउंड पर गोल किया।
54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल कर भारत की जीत को 7-1 से पक्का कर दिया।

भारतीय गोल स्कोरर

सुखजीत सिंह (20वें मिनट)
हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट)
हार्दिक सिंह (34वें मिनट)
जुगराज सिंह
अभिषेक (41वें मिनट)
राजकुमार पाल (44वें मिनट)
दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट)

अखिरी मैच भारत का मुकाबला इंग्लैंड से

भारतीय टीम अब लंदन चरण के अपने आखिरी मैच में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह जीत भारतीय हॉकी टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ाएगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर