45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में कराया नाम रजिस्टर, भारत के 2 खिलाड़ी भी शामिल

45-players-2-crore-base-price-ipl-2026-auction-indians-included

45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में कराया नाम रजिस्टर, भारत के 2 खिलाड़ी भी शामिल

45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में कराया नाम रजिस्टर भारत के 2 खिलाड़ी भी शामिल

IPL 2026 Auction 2 Crore Base Price: IPL 2026 ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में नाम रजिस्टर कराया है। इनमें 2 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के ब्रेकेट में आते हैं। उसके बाद इंग्लैंड के 9 और ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी हैं।

भारत के 2 खिलाड़ी

IPL 2026 ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ी रजिस्टर हुए हैं। 30 नवंबर को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी। IPL ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होने वाला है। भारत के खिलाड़ियों में रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर ने खुद को 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में रखा है। इन दोनों को हाल ही में अपनी-अपनी टीम से रिलीज कर दिया गया था। बिश्नोई लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा थे और उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले मोटी रकम देकर रिटेन किया गया था। वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ थे और मेगा ऑक्शन में उन पर 23.75 करोड़ रुपये की बोली लगी थी।  [caption id="attachment_119917" align="alignnone" width="517"]रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर[/caption] PL 2026 Auction 2 Crore Base Price: कैमरन ग्रीन पर नजर 2026 के ऑक्शन में सबसे बड़ी नजर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर रहेगी। ग्रीन  पिछले साल बैक इंजरी की वजह से मेगा ऑक्शन में नहीं उतरे थे। इस बार KKR और CSK दोनों ग्रीन लिए बोली लगा सकती हैं। दोनों टीमों के पास सबसे बड़ा बजट है और एक-एक इंटरनेशनल स्लॉट भी खाली है। रसेल के जाने के बाद KKR को ग्रीन की जरूरत ज्यादा है।  [caption id="attachment_119918" align="alignnone" width="531"]कैमरन ग्रीन कैमरन ग्रीन[/caption] Read More: IND vs SA 1st Match Update: भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, कोहली के शतक पर मैदान के अंदर पहुंचा फैन

पथिराना भी शामिल

IPL 2026 Auction 2 Crore Base Price: 2 करोड़ की बेस प्राइस में CSK के पथिराना भी हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल 13 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन चोट की वजह से वे सही से खेल नहीं पाए। इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन को RCB ने पिछले मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ में खरीदा था, लेकिन एक सीजन बाद ही उन्हें रिलीज कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।