Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने ...

yash-dayal-sexual-harassment-case-cm-yogi

Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार...

dayal accused sexual harassment case यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप युवती ने cm योगी से लगाई मदद की गुहार

Dayal Accused Sexual Harassment Case: IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इंदिरापुरम की रहने वाली युवती ने IGRS ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया। Read More: IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक… हालांकि, युवती की शिकायत में सीधे यश दयाल का नाम नहीं लिखा गया था। लेकिन गाजियाबाद पुलिस के सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की कि मामला यश दयाल के खिलाफ ही है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही क्रिकेटर का बयान लिया जाएगा।

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर फोटो और सबूत साझा किए...

पीड़िता ने 21 जून को IGRS पर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उसने 25 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट की, जिसमें उसने यश दयाल के साथ अपनी फोटो भी साझा की। पोस्ट में उसने लिखा —
“मैं यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ भी रिश्ते में थे। अब वो मुझे नजरअंदाज कर रहे हैं और मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।”
युवती ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया। उसने दावा किया कि उसके पास यश दयाल के साथ चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग के सबूत हैं। युवती ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया था, लेकिन पुलिस थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

“ये आरोप झूठे हैं”— यश दयाल के पिता

मीडिया ने जब यश दयाल के पिता से आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा —
“ये सारे आरोप झूठे हैं। इस लड़की को हम जानते तक नहीं हैं।”

पुलिस का बयान: जांच जारी, दोनों पक्षों के बयान होंगे दर्ज...

ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि -
'शिकायत IGRS पोर्टल पर दर्ज हुई है, फिलहाल लिखित शिकायत थाने में नहीं मिली है। पुलिस पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल...

यश दयाल इससे पहले भी विवाद में आ चुके हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी शेयर की थी। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वह स्टोरी उन्होंने पोस्ट नहीं की थी और किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया था।

IPL करियर में यश दयाल का प्रदर्शन...

यश दयाल अपनी तेज गेंदबाजी और वैरिएशंस के लिए जाने जाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल ने IPL में अब तक 43 विकेट लिए हैं। वे दो अलग-अलग टीमों के साथ IPL चैंपियन बन चुके हैं। 1. 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। 2. 2025 में RCB की ओर से पंजाब को 6 रन से हराकर दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। यश दयाल IPL में 2023 में सुर्खियों में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे। 2024 में RCB ने यश को अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने 15 विकेट चटकाए। 2025 में यश दयाल ने 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिए। उन्हें RCB ने मेगा ऑक्शन में 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

संबंधित सामग्री

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।