World Cup Celebration: T-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी इंडिया, मध्यप्रदेश में तिरं...

world-cup-celebration-india-became-champion

World Cup Celebration: T-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी इंडिया, मध्यप्रदेश में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग

By:

Ranu

world cup celebration t-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी इंडिया मध्यप्रदेश में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग

सीएम मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया ने दी बधाई

World Cup Celebration: 17 साल बाद भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद पूरे देश में रात भर जश्न मनाया गया.वही मध्यप्रदेश में भी टीम इंडिया की जीत का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंत्री विजयवर्गीय ने भी राजवाड़े पर तिंरगा लहरा कर जीत का जश्न मनाया.

World Cup Celebration: दिवाली जैसा था माहौल

World Cup Celebration: मध्य प्रदेश या भारत ही नहीं पूरी दुनियां में जहां भी हिन्दुस्तानी हैं यह विश्व विजय का जश्न हर उस जगह मनाया गया. लोग मैच की आखिरी गेंद तक टीवी, मोबाइल से चिपके रहे. भारत ने 11 साल के लंबे अन्तराल के बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. 13 साल के बाद विश्व कप और 17 साल के बाद टी-20 विश्व कप जीता है. इंडिया की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी. इसके अलावा देश के सभी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय टीम को बधाई दी.

World Cup Celebration: शिवराज ने दी बधाई

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने भारत की जीत को अविस्मरणीय बताया. चौहान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट में लिखा-इस ऐतिहासिक जीत से हर भारतीय खुश और गौरवान्वित है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक मैसेज में कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है. हमारे अजेय लड़कों ने न केवल इतिहास रचा, बल्कि इस खेल को एक नई तरह की उत्कृष्टता प्रदान की है.

Read More- Heavy Rain: अरुणाचल प्रदेश सहित 9 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

VD शर्मा ने दी बधाई

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सदस्य विष्णु दत्त शर्मा ने भी टीम इंडिया और देश के लोगों को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी. पूरे राज्य में प्रशंसकों ने इस पल का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की.

Read More- Electronic gadgets rain protection: मानसून के दौरान गैजेट्स को भीगने से कैसे बचाएं? जानें 8 टिप्स

World Cup Celebration: राजधानी से लेकर ग्वालियर तक जश्न

World Cup Celebration: टीम इंडिया की जीत पर भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर से लेकर जबलपुर तक प्रदेशभर में जश्न का माहौल है। देर रात भारतीय टीम के फैन्स हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंडिया-इंडिया के नारे गूंजे।जमकर आतिशबाजी की गई। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।

T-20 World Cup 2024 Final: भारत ने रचा इतिहास

T-20 World Cup 2024 Final: टी 20 वर्ल्डकप 2024 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत का ट्रॉफी का सूखा खत्म हो गया। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार टी 20 वर्ल्डकप का खिताब अपने नाम किया। एक समय में ऐसा लग रहा था की भारतीय टीम ये मैच हार जाएगी लेकिन भारत मैच जीतने में कामयाब रहा।

T-20 World Cup 2024 Final: विराट संयास

World Cup Celebration: एक तरफ भारतीय फैंस जीत का जश्न मना रहे थे। लेकिन इस बात से बेखबर भारतीय फैंस को क्या पता था की उनके सामने एक बहुत बड़ी बुरी खबर आने वाली है। मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संयास का ऐलान कर दिया।

Read More- Katch Tourist Place : समुंदर के किनारे इन खास जगहों पर घूमने जाएं, सोच बदल जाएगी

https://youtube.com/shorts/F9GdmE0MEXA?feature=share

संबंधित सामग्री

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

राज्य

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

भोपाल में 24 घंटे के भीतर 10 लोगों के लापता होने की घटना से चिंता बढ़ी। कोलार और अयोध्या नगर में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण तेज बारिश शुरू हुई है। शहडोल में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

राज्य

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

भोपाल आयोग ने एयर इंडिया को छह वरिष्ठ नागरिकों को 96,000 रुपए देने का आदेश दिया, जिनकी यात्रा समय परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई थी।

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।