weapon-worship-by-minister-kailash-vijayvargiya-and-senior-officials

धार में दशहरे परंपरा: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन, भजन का आयोजन

By : Ranu
धार में दशहरे परंपरा: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन, भजन का आयोजन

Reporter:- Mukesh Shrivas

आज दशहरे के पर्व पर धार के डीआरपी लाइन स्थित मैदान में परंपरागत तरीके से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर,विधायक नीना वर्मा धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ,धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के द्वारा परंपरागत तरीके से पूजन व हवन कर शस्त्रों की विधि विधान से पूजा की गई। इस पूजा में मंत्री धार कलेक्टर के साथ धार एसपी मनोज कुमार सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवाल,अनु बेनीवाल,सीईओ अभिषेक चौधरी, रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तम विशनोई, सहित पुलिस के आला अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी भी पूजा में सम्मिलित हुए पूजन के पश्चात शस्त्रों की पूजा की गई । प्रदेश के मंत्री प्रभारी मंत्री कैलाश विजय वर्गीय के द्वारा पूजन के पश्चात कद्दू  को तलवार से काटा गया। एवम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भजन भी सुनाया इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने जिले वासियों प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामना दी

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर