MP Politics | विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! CJI बोले- ‘बस अब बहुत हुआ’ ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा हो गया है, लेकिन मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी का मामला अब फिर सुर्खियों में है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। CJI सूर्यकांत की बेंच ने मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा — “ये सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” बताया जा रहा है कि SIT ने दो हफ्ते पहले ही अभियोजन की मंजूरी मांगी थी, लेकिन सरकार की ओर से देरी हुई। इस पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा — “बस अब बहुत हुआ।” कोर्ट ने यह भी कहा कि मंत्री विजय शाह को पहले माफी मांगनी चाहिए थी। अब कोर्ट के आदेश का पालन करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी। #VijayShah #SupremeCourt #MPPolitics #ColonelSofiaQureshi