Vande Bharat Train: भोपाल से लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशख़बरी है। अक्टूबर से में इस रूट पर एक और वंदे भारत शुरू होने जा रही है. यह वंदे भारत चेयर कार सिटिंग होगी, जिसे आठ कोच के साथ चलाया जाएगा। इस ट्रेन में कुल 564 सीट्स होंगी। यह भोपाल रेल मंडल से चलने गुजरने वाली चौथी वंदे भारत होगी।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत
भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार इसे लेकर बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जल्द ही भोपाल रेल मंडल के रेल यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से कुछ वंदे भारत प्लान की जा रही है। आरकेएमपी से लखनऊ के लिए चेयरकार, आरकेएमपी से पटना और एनसीआर से मुंबई जाएगी दो स्लीपर वंदे भारत चलेंगी।
Read More- MP Crime News: शिक्षा के मंदिर में जमकर चले लात-घूंसे
Vande Bharat Train: MP में अभी 4 वंदे भारत
पहली वंदे भारत – 3 अप्रैल 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी, यह ट्रेन हजरत निजामउद्दीन के लिए रवाना हुई थी। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं।
27 जून को पीएम ने इन दो ट्रेनों की दी थी सौगात- इससे पहले 27 जून 2023 को रानी कमलापति स्टेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेनें जबलपुर और ट्रेन जबलपुर और दूसरी इंदौर के लिए रवाना की गई थीं। हालांकि इन ट्रेनों को बाद में नागपुर और रीवा तक एक्सटेंड किया गया।
12 मार्च को पीएम ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी- 12 मार्च 2024 को हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में इसका स्टॉपेज होगा। यह बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात रही।
