उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

uttarakhand-road-accident-2026-car-falls-into-gorge-in-yamunotri-2-men-die

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार 2 युवकों की मौत sdrf ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Uttarakhand road accident 2026: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़कोट तहसील के डामटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी और यमुना नदी में समा गयी. घटना में कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, और क्षेत्र में कोहराम मच गया. हालाँकि, जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर मृतकों के शव बरामद कर लिए.

[caption id="attachment_137530" align="alignnone" width="1011"]Uttarakhand road accident 2026 Uttarakhand road accident 2026[/caption]

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, मृतक थे पुरोला तहसील के निवासी

पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 2:20 बजे हुआ. 2 युवक, जिनकी पहचान तुषार सिंह (25) और अजय सिंह (26) के रूप में हुई है, टाटा नेक्सोन कार में सवार हो कर डामटा गांव से बड़कोट जा रहे थे. दोनों युवक पुरोला तहसील के ग्राम दुईक के निवासी थे.

हाईवे पर गाडी अचानक नियंत्रण खो बैठी, और 300 मीटर गहरी खाई में गिर कर यमुना नदी में जा पहुंची. घटना में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.

कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

हाईवे पर कार्यरत कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीम पहुंची, और शवों की तलाश शुरू की. कठिन परिस्थितियों के बीच भी अभियान जारी रहा, और दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है.

लगातार हो रहे हादसे बने चिंता का सबब

यमुनोत्री रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसे और मृत्यु स्थानीय लोगों के बीच चिंता का विषय बन कर उभर रहे हैं. ग्राम निवासियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण कार्य और सुरक्षा प्रबंधो में पूर्ण सावधानी नहीं बरती जा रही है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी मार्गों पर व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए, जिससे आगे से ऐसे दर्दनाक सड़क हादसे न हों.

संबंधित सामग्री

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.