उत्तराखंड में बनेंगे 51 रोपवे, धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाना होगा आसान

uttarakhand-51-new-ropeway-projects-religious-tourism

उत्तराखंड में बनेंगे 51 रोपवे, धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाना होगा आसान

उत्तराखंड में बनेंगे 51 रोपवे धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाना होगा आसान

Uttarakhand Ropeway Projects: उत्तराखंड में राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 51 रोपवे प्रोजेक्ट्स विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। करीब 160.75 किलोमीटर लंबे इस मास्टरप्लान में पहाड़ों के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की तैयारी है। इन 51 में से 2 रोपवे प्रोजेक्ट्स पर फिलहाल काम तेजी से जारी है, जबकि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब सहित 4 मेगा रोपवे प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की तैयारी है।

यात्रियों के लिए सुविधा

इसके अलावा अन्य रोपवे प्रोजेक्ट्स फिलहाल DPR और प्री-फिजिबिलिटी स्टडी के चरण में हैं, जिन पर उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड (URDL) के जरिए आगे की प्रक्रिया की जारी है। प्रस्तावित नेटवर्क में सबसे ज्यादा रोपवे पौड़ी में बनाए जाने का प्लान है। पर्यटन विकास बोर्ड के इंफ्रास्ट्रक्चर निदेशक दीपक खंडूरी के मुताबिक रोपवे उन स्थानों तक पहुंच का बेहतर विकल्प हैं जहां सड़क बनाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से तीर्थ यात्रियों की यात्रा आसान होगी और स्थानीय पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

[caption id="attachment_141541" align="alignnone" width="1320"]उत्तराखंड में बनेंगे 51 रोपवे उत्तराखंड में बनेंगे 51 रोपवे[/caption]

Uttarakhand Ropeway Projects: इन परियोजना पर काम

  1. देहरादून के पुरकुल से मसूरी के लाइब्रेरी चौक तक बनने वाला यह रोपवे प्रदेश के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल है। करीब 285 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। इसमें 10 यात्रियों की क्षमता वाले 71 केबिन लगाए जाएंगे और देहरादून से मसूरी तक का सफर लगभग 20 मिनट में पूरा होगा। 
  2. चंपावत में पूर्णागिरी मंदिर तक पहुंच आसान बनाने के लिए यह रोपवे बनाया जा रहा है। करीब 35 करोड़ की लागत वाली इस योजना का निर्माण कार्य जारी है। 
  3. टिहरी में प्रस्तावित इस रोपवे के लिए मई 2025 में एक स्विस तकनीकी कंपनी को तकनीकी सहयोग के लिए चुना गया है। करीब 4.9km लंबे इस रोपवे के लिए फिलहाल भूमि सर्वेक्षण और अंतिम मार्ग तय करने का काम चल रहा है। 
  4. यमुनोत्री धाम तक पहुंच आसान बनाने के लिए रोपवे बनाया जा रहा है। करीब 167 करोड़ की लागत इस योजना में आएगी। 
  5. रुद्रप्रयाग में बनने वाले इस रोपवे का ठेका अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को दिया गया है। करीब 1276.45 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना में कंपनी प्रदेश सरकार को राजस्व का 42% हिस्सा देगी।

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी ने पहले ब्लैकमेल किया और फिर जबरन शोषण किया।

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

राजस्थान

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज उन्नति कार्यक्रम के तहत विकास प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की, सख्त निर्देश दिए।


Annu Kapoor Accuses Om Puri:  अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

मनोरंजन

Annu Kapoor Accuses Om Puri: अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

Annu Kapoor has accused late actor Om Puri of betraying his sister Seema Kapoor, revealing the details in an interview and expressing his deep disappointment.

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

बिहार

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

सम्राट चौधरी की नई सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया गया और नीतीश कुमार की इच्छाओं का जिक्र किया गया।