महिला से बीच सड़क लूटपाट, स्कूटी सवार कुंडल लेकर भागा

rishikesh-woman-robbed-street-scooter-rider-flees-earring

महिला से बीच सड़क लूटपाट, स्कूटी सवार कुंडल लेकर भागा

महिला से बीच सड़क लूटपाट स्कूटी सवार कुंडल लेकर भागा

Rishikesh Woman Robbery: उत्तराखंड के ऋषिकेश में श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर चलती एक महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है। श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क पर चलती एक महिला के कानों में पहने कुंडल स्कूटी सवार बदमाश छीनकर फरार हो गया। 

महिला से लूटपाट

लूट के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया इसके बाद बदमाश की तलाश की गई। आखिरकार पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली, और उसे गिरफ्तार किया गया।   कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि गुमानीवाला निवासी गुड्डी देवी बाजार से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में स्कूटी सवार एक बदमाश आया और उसने अचानक कानों में पहने सोने के कुंडल पर हाथ मारा और वह छीन कर फरार हो गया। गुड्डी देवी घटना के बाद श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंची।  [caption id="attachment_132284" align="alignnone" width="528"]महिला से बीच सड़क लूटपाट महिला से बीच सड़क लूटपाट[/caption]

बदमाश को किया गिरफ्तार

यहां चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने शिकायत के बाद बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे पकड़ने के प्रयास शुरू किए। चेकिंग के दौरान मनसा देवी फाटक पर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान आकाश निवासी मुनि की रेती के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से धामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।  [caption id="attachment_132285" align="alignnone" width="525"]पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया[/caption]

Rishikesh Woman Robbery: नशे के लिए की चोरी

पूछताछ में आरोपी आकाश में बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी से महिला के कुंडल बरामद हुए है और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी पुलिस ने कब्जे में ली है। संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

भोपाल के अन्ना नगर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग, 25 टन कचरा जलकर राख

मध्य प्रदेश

भोपाल के अन्ना नगर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग, 25 टन कचरा जलकर राख

भोपाल के अन्ना नगर में स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग लग गई, जिससे 25 टन कचरा जल गया। 50 से अधिक दमकल टैंकर आग बुझाने में जुटे।

मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया, स्कूलों में छुट्टी घोषित। हीट वेव की चेतावनी जारी, जनजीवन प्रभावित।

MPPSC 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित, सख्त सुरक्षा उपाय

मध्य प्रदेश

MPPSC 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित, सख्त सुरक्षा उपाय

मध्य प्रदेश की MPPSC राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा जांच शामिल थी।

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

देश-विदेश

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला।

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।