वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

Washington Hotel Shooting During WHCA Event

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला।

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCA) के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। यह कार्यक्रम वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित किया गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होने वाले थे।सूचना मिलते ही सीक्रेट सर्विस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया। घटना के बाद पूरे होटल परिसर को खाली करवा दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मची अफरा-तफरी

जिस समय गोलीबारी हुई, उस समय डिनर हॉल में सैकड़ों मेहमान मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग की आवाज बॉलरूम के ऊपर वाले हिस्से से आई, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया।इस दौरान कई लोग घबराकर टेबल के नीचे छिप गए। होटल में मौजूद पत्रकारों और मेहमानों के बीच दहशत का माहौल बन गया। अनुमान के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब 2600 लोग शामिल थे।

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई

सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा बलों ने तुरंत होटल को चारों ओर से घेर लिया। संदिग्ध हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया और बाद में उसे मार गिराया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार लेकर वह सुरक्षा घेरे तक कैसे पहुंचा।

ट्रंप और अन्य नेता सुरक्षित

घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थे। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर बाद में व्हाइट हाउस ले जाया गया।सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर कहा कि सभी प्रमुख व्यक्तियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को भी चोट नहीं आई है।

ट्रंप का बयान

घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने बेहद तेजी और बहादुरी से स्थिति को संभाला। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया जा सकता है।

सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद वॉशिंगटन में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। अधिकारी पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इतनी हाई-सिक्योरिटी के बावजूद हमला कैसे संभव हुआ।

प्रमुख खबरें