Courts Receive Bomb Threats: उत्तराखंड में 4 कोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी!

nainital-courts-receive-bomb-threats

Courts Receive Bomb Threats: उत्तराखंड में 4 कोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी!

courts receive bomb threats उत्तराखंड में 4 कोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Courts Receive Bomb Threats: उत्तराखंड के चार न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमक मिली है, इसके बाद से ही वहां हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि- न्यायालय परिसर में RDX बम लगाया गया है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सभी कोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी कर रही है।

इन न्यायालयों में को उड़ाने की मिली धमकी

उत्तराखंड के 4 कोर्ट्स नैनीताल और उत्तरकाशी के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के साथ रामनगर और हल्द्वानी की सेशन कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में दोपहर 1 बजे तक इमारत को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

ईमेल में RDX लगाने का किया गया था दावा

नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि ‘ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन’ की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिला। मेल में लिखा था कि- ' जिला न्यायालय परिसर में RDX बम फिट कर दिया गया है। एक बजे तक जिला कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा l'

सूचना मिलते ही जजों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

परिसर खाली, सघन तलाशी अभियान जारी

धमकी की खबर मिलने के बाद न्यायालय परिसरों में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ताओं और वादकारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड द्वारा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

नैनीताल में सुरक्षा बढ़ाई गई

नैनीताल में प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घबराने की जरूरत नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। साइबर टीम को ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाया गया है।

  [caption id="attachment_134619" align="alignnone" width="1514"]डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को भेज गया मेल। ई-मेल[/caption]

चुनाव से पहले मिली धमकी

यह धमकी ऐसे समय में आई है जब उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव 17 फरवरी को प्रस्तावित हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

संबंधित सामग्री

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

लखनऊ में CM योगी ने महिला जवानों की सलामी ली और 60,244 नए सिपाहियों को UP पुलिस में स्वीकार किया। उन्होंने अनुशासन और महिला सुरक्षा पर जोर दिया।

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में

मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय कैफे पर 'मन की बात' सुनने के बाद जनता से संवाद किया। पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोर दिया।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।