हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक...

hpv-vaccination-uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-addresses-event

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

हल्द्वानी में hpv टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़ cm धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

HPV Vaccination Uttarakhand: उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार को HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ. इस मौके पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अभियान का शुभारम्भ करते हुए इसे मातृशक्ति के सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

[caption id="attachment_137706" align="alignnone" width="1005"]HPV Vaccination Uttarakhand HPV Vaccination Uttarakhand[/caption]

"सामान्य स्वास्थ्य अभियान नहीं": CM धामी

अवसर पे मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए CM धामी ने कहा, "यह कोई सामान्य स्वास्थ्य अभियान नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का मजबूत प्रयास है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत कर यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा उनके लिए महज नारा नहीं,बल्कि दृढ़ संकल्प है."

अपने संबोधन को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में सर्वाइकल कैंसर देश की मातृशक्ति के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन कर उभर चुका है, और इस बीमारी ने हजारों परिवारों को पीड़ा दी है. ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण शुरू करना इस अभियान की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण और ठोस कदम है.

HPV Vaccination Uttarakhand: 155 केन्द्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था उपलब्ध

अभियान के पहले चरण में उत्तराखंड में 155 केन्द्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. गौरतलब है की अभियान को सफ़ल बनाने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है. अभियान की शुरुआत सात बालिकाओं को टीका लगाकर की गयी. CM धामी की उपस्थिति में तीनपानी निवासी हाईस्कूल की छात्रा खुशबू पंत को सबसे पहले टीका लगाया गया.

मौके पर 40 विकास योजनाओं का किया गया लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान CM धामी ने नैनीताल जिले से जुडी 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. सभी योजनाओं में से हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल पुनर्गठन योजना प्रमुख रही.

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।