श्री हेमकुंड साहिब यात्रा, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पहले जत्थे को किया रवाना

hemkund-sahib-yatra-2025-dhami-gurmeet-singh

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पहले जत्थे को किया रवाना

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पहले जत्थे को किया रवाना

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, श्रद्धालुओं में उत्साह Hemkund Sahib Yatra 2025: उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने स्वयं गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेका और यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब से चमोली जिले के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को श्रद्धामय बना दिया। read more: रायगढ़ में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पांच दिन बाद मिले शव, गांव में फैली दहशत

अतिथि देवो भव’ की परंपरा में सजी सेवा भावना

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस मौके को उत्तराखंड के लिए सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि भारत और विदेशों से लाखों सिख श्रद्धालु यहां आते हैं, यह राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि और सेवा परंपरा का प्रमाण है। उन्होंने प्रशासन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेवा कार्यों से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया।

आध्यात्मिक संतों की भी रही उपस्थिति

इस धार्मिक अवसर पर परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती भी मौजूद रहे। उन्होंने तीर्थयात्रा को मानवता और आस्था का अद्भुत संगम बताया और उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की।

 यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के पुख्ता इंतजाम

Hemkund Sahib Yatra 2025: राज्य प्रशासन ने यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। चिकित्सा, सुरक्षा, सफाई और मार्गदर्शन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपनी आस्था की यात्रा को पूरी श्रद्धा से पूर्ण कर सकें। read more:  उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर सस्पेंस : जानिए क्यों हो रही है देरी?

 

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।