टिहरी झील में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज

all-india-police-water-sports-championship-tehri-lake

टिहरी झील में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज

टिहरी झील में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज

All India Police Water Sports: उत्तराखंड में टिहरी झील में 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम के कारण अपना प्रस्तावित दौरा रद्द करने के बाद वर्चुअल माध्यम से इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 वाटर स्पोर्ट्स

13 राज्यों की 19 टीमें 

ITBP के तत्वावधान में 8 से 12 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के 13 राज्यों की 19 टीमें और लगभग 435 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 299 पुरुष और 139 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। बता दे , टिहरी झील में पहली बार इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ITBP के ADG मुख्यालय संजय गुंज्याल ने बताया कि इसमें कई ऐसे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

All India Police Water Sports: कुल 52 इवेंट

कोटी कॉलोनी स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 52 इवेंट में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस बलों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

कुल 52 इवेंट

टिहरी को नई पहचान

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से टिहरी को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी की सोच का परिणाम बताया। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दे रही है, बल्कि उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय जल क्रीड़ा हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

देश-विदेश

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल के नए सरकारी आवास की तस्वीरें जारी की। AAP ने तस्वीरों को फर्जी बताया।