योगी बोले - दंगे का उपचार क्या है, बरेली के मौलाना से पूछ लो, सपा पर निशाना, बोल...

yogi-adityanath-riots-cure-bareilly-maulana-sp-gaza-bangladesh

योगी बोले - दंगे का उपचार क्या है, बरेली के मौलाना से पूछ लो, सपा पर निशाना, बोले - गाजा पर आंसू बहाएं, बांगलादेश में हिंदू की हत्या पर चुप

योगी बोले - दंगे का उपचार क्या है बरेली के मौलाना से पूछ लो सपा पर निशाना बोले - गाजा पर आंसू बहाएं बांगलादेश में हिंदू की हत्या पर चुप

UP Vidhan Sabha CM Yogi : यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा और आखिरी दिन था। CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा-हमें खुशी है कि हमने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों की सूची से बाहर निकाला है। आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों से गुंडा टैक्स नहीं लिया जाता है। 

‘न कर्फ्यू है, न दंगा, सब कुछ चंगा’

CM योगी ने कहा - आज अगर कोई गुंडा किसी बेटी को छेड़ता है तो वह जानता है कि जल्द ही उसको यमराज का बुलावा आ जाएगा। CM ने कहा कि UP में दंगा और अराजकता नहीं है। दंगे का उपचार क्या है? इस बारे में बरेली के मौलाना से पूछ लो वो बता देंगे। यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा। अब सब कुछ चंगा। 

UP Vidhan Sabha CM Yogi : 9 साल में 9 लाख नौकरी

CM ने कहा - हमने 9 साल में 9 लाख नौकरी दीं हैं, वो भी बिना घूसखोरी के। यह पहले कभी नहीं हुआ। सपा के समय में थानों में भय पलता था। अपराधी आपके खास थे। आज UP के अंदर कोई भय नहीं। वहीं देश का पहला वाटर-वे UP में चल रहा, वाराणसी से हल्दिया के बीच। इसे अयोध्या तक ले जाएंगे।  [caption id="attachment_124379" align="alignnone" width="623"]CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया[/caption]

बांग्लादेश का जिक्र

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा - तुष्टिकरण की नीति के कारण ही पाकिस्तान और बांग्लादेश बने। बांग्लादेश में एक हिंदू को पीटकर मार दिया गया, लेकिन जो लोग गाजा पट्टी पर आंसू बहाते थे उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। क्योंकि उन लोगों के लिए दलित, किसान और महिलाएं सब सिर्फ एक वोट बैंक हैं।  अगर विभाजन न होता तो हिंदुओं पर अत्याचार न होता। जब हम बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों और रोहिंग्याओं का निकालेंगे तो यही लोग आंसू बहाएंगे क्योंकि इनमें से कई तो इन लोगों के वोट बैंक होंगे। 

रागिनी का ऊर्जा मंत्री पर हमला

UP Vidhan Sabha CM Yogi :इससे पहले रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा- मंत्रीजी कहते हैं कि प्रदेशभर में 24 घंटे बिजली मिल रही है। किसान को कोई समस्या नहीं है, लेकिन BJP का कार्यकर्ता जब मंत्रीजी से मिलने आता है, तो उन्हें माला पहनाकर कान में कहता है कि 14 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं आ रही है। [caption id="attachment_124378" align="alignnone" width="571"]रागिनी सोनकर रागिनी सोनकर[/caption]

योगी बोले – देश के अंदर दो नमूने, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में, CM योगी के वार पर अखिलेश का पलटवार

UP Vidhansabha CM Yogi: उत्तरप्रदेश विधानसभा का आज दूसरा दिन हंगामें के साथ शुरू हुआ। कोडीन कफ सिरप मामले में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। प्रश्न काल के दौरान CM योगी ने कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।