Yogi Adityanath on religious conversion: यूपी के मुखिया ने धर्मांतरण पर जताई चिं...

yogi-adityanath-religious-conversion-warning-guru-tegh-bahadur-rally

Yogi Adityanath on religious conversion: यूपी के मुखिया ने धर्मांतरण पर जताई चिंता, गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा में उठाया राष्ट्र की सुरक्षा का मुद्दा

yogi adityanath on religious conversion यूपी के मुखिया ने धर्मांतरण पर जताई चिंता गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा में उठाया राष्ट्र की सुरक्षा का मुद्दा

सीएम आवास में गुरु ग्रंथ साहिब का भव्य स्वागत Yogi Adityanath on religious conversion: खबर यूपी के राजधानी लखनऊ से है जहां यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आवास पर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष पर आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम योगी स्वयं सिर पर गुरु ग्रंथ साहिब लेकर पहुंचे और कीर्तन के आयोजन में शामिल हुए। बतादें कि यात्रा का शुभारंभ लखनऊ से हुआ और इसका समापन शीशगंज साहिब, चांदनी चौक दिल्ली में होगा।

धर्म के लिए बलिदान की गाथा याद दिलाई

Yogi Adityanath on religious conversion: बतादें कि सीएम योगी ने अपने संबोधन में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया बल्कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान आज भी धार्मिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। read more: भोपाल में मामूली कहासुनी पर भयानक वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दोस्त गंभीर घायल

 धर्मांतरण को लेकर दी कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में धर्मांतरण को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हैं, जो लालच और भय के जरिए धर्मांतरण करा रही हैं। उन्होंने लोगों से इन साजिशों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

विदेश फंडिंग और सौदेबाजी का खुलासा

सीएम योगी ने छांगुर बाबा मामले का ज़िक्र करते हुए कहा कि धर्मांतरण के लिए बाकायदा रेट तय किए गए थे और जांच में 100 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहचानने और कानूनी कार्रवाई करने की ज़रूरत है।

राष्ट्र की एकता के लिए सभी को सतर्क रहने की अपील

Yogi Adityanath on religious conversion: यूपी के मुखिया ने जनता से अपील की कि ऐसे षड्यंत्रों से सावधान रहें जो देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल एक धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे देश के स्वरूप को बदलने की कोशिश है, जिसे हर हाल में नाकाम करना होगा। read more:  राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकताः लखनऊ HC में नया खुलासा

 

संबंधित सामग्री

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।

 CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

बिहार

CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश कुमार से मिले। कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हुईं।

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।