Bhopal stabbing incident: भोपाल में मामूली कहासुनी पर भयानक वारदात, युवक की चाकू...

bhopal-stabbing-incident-youth-killed-over-argument

Bhopal stabbing incident: भोपाल में मामूली कहासुनी पर भयानक वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दोस्त गंभीर घायल

bhopal stabbing incident भोपाल में मामूली कहासुनी पर भयानक वारदात युवक की चाकू मारकर हत्या दो दोस्त गंभीर घायल

पार्क में टकराव बना खूनी संघर्ष

Bhopal stabbing incident: खबर राजधानी भोपाल से है जहां अंबेडकर पार्क में एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बतादें कि श्याम मोरे अपने दो साथियों के साथ पार्क में घूमने गया था जहां आरोपी फैजान अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। छोटी सी बहस ने ऐसा तूल पकड़ा कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

 प्रेमिका ने जड़ा थप्पड़... फैजान ने निकाली छुरी

घायलों के अनुसार... पार्क में फैजान अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में बैठा था। टोकने पर कहासुनी हुई और फैजान की प्रेमिका ने श्याम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद फैजान ने छुरी निकाल कर तीनों युवकों पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

 अस्पताल में दम तोड़ गया श्याम, दो घायल भर्ती

घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन श्याम मोरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी दो युवक अभी भी गंभीर हालत में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस हृदयविदारक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

आरोपी फैजान गिरफ्तार... प्रेमिका पर भी दर्ज होगा मामला

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद पुलिस का कहना है कि फैजान की प्रेमिका की भूमिका भी संदिग्ध है और जल्द ही उस पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की CCTV और चश्मदीद गवाहों के आधार पर जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

Bhopal stabbing incident: फिलहाल पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा उकसावे का मामला मान रही है... लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर कोण से जांच की जा रही है। यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या महज कहासुनी में किसी की जान लेना न्याय के अनुसार हो सकता है और क्या प्रेमिका की भूमिका भी उतनी ही गंभीर थी?  

संबंधित सामग्री

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

राज्य

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

दिल्ली से मसूरी आए दो कपल्स ने शराब के नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट की। घटना रात के वक्त माल रोड के पास हुई।

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

राज्य

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मसूरी में वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला कराने के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

देश-विदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट की बैठक होने जा रही है। चोरी के आरोपी को कड़ी सजा की मांग की गई है।

वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर बोले रामेश्वर शर्मा-'गंगा-जमुनी तहजीब है तो आपत्ति क्यों?'

राज्य

वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर बोले रामेश्वर शर्मा-'गंगा-जमुनी तहजीब है तो आपत्ति क्यों?'

मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति हुई है। इस निर्णय का बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थन किया, जिससे राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है।

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

लाइफ स्टाइल

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और विटामिन्स की मौजूदगी इसे सुपरफूड बनाती है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के हेल्दी नाश्तों में किया जा सकता है।