योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया, दूसरे में राशन हजम करेंगे, बुलडोजर दिखाकर योग...

yogi-adityanath-bihar-rally-bulldozer-remark-rajnath-singh-attacks-rjd

योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया, दूसरे में राशन हजम करेंगे, बुलडोजर दिखाकर योगी बोले- ये बिहार में चलने वाला है, राजनाथ ने भी किया RJD पर हमला

योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया दूसरे में राशन हजम करेंगे बुलडोजर दिखाकर योगी बोले- ये बिहार में चलने वाला है राजनाथ ने भी किया rjd पर हमला

Yogi Adityanath Bihar rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के गया जिले के वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद (RJD) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “पहले चरण में इन लोगों ने पशुओं का चारा खाया, अब दूसरे चरण में गरीबों का राशन हजम कर जाएंगे।” योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और राज्य को फिर से जंगलराज में नहीं लौटने देगी। उन्होंने भीड़ से अपील करते हुए कहा कि “बिहार में RJD और कांग्रेस का एक ही इलाज है – NDA।” [caption id="attachment_114791" align="alignnone" width="715"]योगी आदित्यनाथ ने वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया योगी आदित्यनाथ ने वजीरगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया[/caption]

“RJD और कांग्रेस ने किसानों को लूटा”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि RJD और कांग्रेस की सरकारों ने बिहार को बर्बाद किया। उनके शासन में न सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा, बल्कि नक्सलवाद और माफिया राज भी पनपा। योगी बोले,
RJD और कांग्रेस ने किसानों को लूटा। विकास का पैसा जनता के बजाय अपने परिवार के विकास में लगा दिया। उनके राज में हर व्यवस्था चौपट थी। सत्ता के समानांतर माफिया राज चलने लगा था।
उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता विकास, सुरक्षा और सुशासन के पक्ष में वोट करेगी।

“जो रामद्रोही है, वो हमारा भी द्रोही है”

सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा, “जो रामद्रोही है, वो हमारा भी द्रोही है। ये लोग जंगलराज ही लाएंगे और आगे भी वही करेंगे। बिहार को इनसे सावधान रहना होगा।” योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “राम में आस्था रखने वाले कभी देश से द्रोह नहीं कर सकते।”

“बुलडोजर बिहार में भी चलने वाले हैं”

योगी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए अपने ‘बुलडोजर ब्रांड’ की याद दिलाई। उन्होंने मंच पर मौजूद 7 बुलडोजरों की ओर इशारा करते हुए कहा,
देख लीजिए, यही बुलडोजर आपके बिहार में भी चलने वाले हैं। बस हमारी सरकार बनवाइए, माफिया खुद भाग जाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि यूपी में भी जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब वहां भी माफिया राज फैला हुआ था। योगी बोले,
समाजवादी पार्टी RJD और कांग्रेस की पार्टनर है। उनके एक शागिर्द माफिया ने 4 किले जैसे बंगले बना लिए थे। मेरी सरकार आने के बाद मैंने लोगों से पूछा कि ये घर किसका है। जब पता चला कि माफिया का है, तो मैंने कहा – बुलडोजर चलाया जाए। आज वहीं पर गरीबों के घर बन गए हैं।
[caption id="attachment_114790" align="alignnone" width="659"]योगी की सभा में आई बुलडोजर योगी की सभा में आई बुलडोजर[/caption]

“लालू जी के राज में 7 से ज्यादा नरसंहार हुए”

योगी आदित्यनाथ ने लालू यादव के कार्यकाल को जंगलराज का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “लालू जी के राज में 7 से ज्यादा नरसंहार हुए। गरीब, दलित और पिछड़ों पर अत्याचार की घटनाएं आम थीं। आज NDA सरकार ने जो शांति और विकास का वातावरण बनाया है, उसे बचाए रखना जरूरी है।”

Yogi Adityanath Bihar rally: राजनाथ सिंह का भी हमला

इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को तय करना है कि वह राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है या फिर जंगलराज की ओर। राजनाथ सिंह बोले,
जिसका दामन साफ होगा, वही बिहार को विकसित राज्य बना सकता है। NDA ने देश को सुरक्षा और स्थिरता दी है, जबकि विपक्ष ने सिर्फ जाति और परिवारवाद की राजनीति की है।

हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा — राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा,
आतंकवादियों ने भारत में लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा। लेकिन हमने बदले में धर्म नहीं, कर्म देखकर जवाब दिया। यही नए भारत की नीति है।
उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां औरतें चींटी को भी नहीं मारतीं, बल्कि उसके लिए अलग से आटा रखती हैं। “हमारे देश की संस्कृति दया और करुणा की है, लेकिन जब बात राष्ट्र की सुरक्षा की आती है, तो हम किसी को नहीं छोड़ते।”

“बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना होगा”

Yogi Adityanath Bihar rally: राजनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि बिहार में NDA सरकार को दोबारा लाया जाए ताकि केंद्र और राज्य मिलकर विकास की गति बढ़ा सकें। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, अब बिहार को भी उसी राह पर चलना चाहिए।”

राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए, अब बिहार में भी दोहराया जा रहा ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’..BJP ने किया पलटवार

Rahul Gandhi voter list: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वोटर वैरिफिकेशन के मुद्दे पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कई गंभीर आरोप लगाए। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।