Yoga Guru Shivanand Baba Death: 128 साल के योग गुरू शिवानंद बाबा का निधन, PM मोदी भी थे मुरीद

yoga-guru-shivanand-baba-death

Yoga Guru Shivanand Baba Death: 128 साल के योग गुरू शिवानंद बाबा का निधन, PM मोदी भी थे मुरीद

yoga guru shivanand baba death 128 साल के योग गुरू शिवानंद बाबा का निधन pm मोदी भी थे मुरीद

Yoga Guru Shivanand Baba Death: वाराणसी के प्रसिद्ध योग गुरु पद्मश्री से सम्मानित स्वामी शिवानंद बाबा का निधन हो गया। 128 साल के बाबा शिवानंद का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से खराब चल रहा था, जिस वजह से BHU हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को भक्तों और श्रद्धालुओं के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। साल 2022 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पद्मश्री से सम्मानित होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति

बाबा शिवानंद पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले देश की सबसे उम्रदराज शख्सियत है। स्वामी शिवानंद वाराणसी में दुर्गाकुंड के कबीरनगर के आश्रम में रहते थे। उनके साथ उनके कुछ शिष्य भी रहा करते थे। इस उम्र में भी वह निरंतर योगाभ्यास किया करते थे। वह सुबह उठने के बाद योग प्राणायाम के साथ ही औषधियों का सेवन किया करते थे, और हर दिन गीता पाठ और मां चंडी की स्तुति करते थे। [caption id="attachment_79541" align="alignnone" width="300"]पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले देश की सबसे उम्रदराज शख्सियत पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले देश की सबसे उम्रदराज शख्सियत[/caption]

Yoga Guru Shivanand Baba Death: काशी में ही रहे बाबा

शिवानंद बाबा का जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ। वह बताते थे कि कभी-कभी भिक्षा न मिलने पर उनका पूरा परिवार भूखा ही सो जाता था, भूख की वजह से उनके माता-पिता की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद से बाबा आधा पेट ही भोजन करते थे। उनके माता-पिता ने 4 साल की उम्र में ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अपने बेटे को नवदीप निवासी एक वैष्णव संत को सौंप दिया था। 2 साल वृंदावन में रहने के बाद 1979 में वे काशी में अधिवास करने लगे। फिर अंतिम सांस तक गंगा किनारे काशी में ही वास रहे।

2017 में पहली बार दिया था वोट

बल्कि दुनियाभर में अपने योग की वजह से पहचाने जाने वाले स्वामी शिवानंद के निधन की खबर से हर तरफ शोक की लहर है। आज हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बाबा ने जीवन में पहली बार साल 2017 में UP विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा पाकर मतदान किया था।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।