विराट-अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंदजी महाराज का लिया आशीर्वाद...

virat-anushka-visit-vrindavan-blessed-premanand-maharaj

विराट-अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंदजी महाराज का लिया आशीर्वाद...

विराट-अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंदजी महाराज का लिया आशीर्वाद

Virat Anushka Meet Premanand Maharaj: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। 17 फरवरी की सुबह 3 बजे विराट कोहली और अनुष्का वृंदावन पहुंच गए थे, वहां उन्होंने होटल रेडिसन में स्टे किया। फिर करीब 5 बजे प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे। वहां आम लोगों के बीच हाथ जोड़कर बैठकर अनुष्का और विराट ने सत्संग सुना।

[caption id="attachment_134744" align="alignnone" width="1060"]virat-anushka virat-anushka[/caption]

प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

विराट कोहली अनुष्का शर्मा करीब एक घंटे तक सत्संग में हाथ जोड़े बैठे रहें। फिर उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया और फिर दोनों मथुरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दोनों एक साल के अंदर चौथी बार वृंदावन प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे।

[caption id="attachment_134746" align="alignnone" width="1041"]virat-anushka virat-anushka[/caption]

2025 में तीन बार गए वृंदावन

साल 2025 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 3 बार  वृंदावन का दौरा किया था। इससे पहले जनवरी में भी विराट और अनुष्का अपने बच्चों को लेकर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे। उसके बाद फिर दोनों मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद वो द‍िसंबर में भी वृंदावन पहुंचे थे और प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया उस दौरान दोनों ने सफलता के मंत्र पूछे। दोनों के गले में तुलसी की माला भी दिखाई दी।

अनुष्का - विराट ने महाराज जी से ली है गुरु दीक्षा

रिपोर्ट के मुताबित, विराट और अनुष्का ने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली है, जो भी लोग वैष्णव परंपरा से दीक्षा लेते है, उन्हें गुरु कंठी की माला भेट करते हैं।

हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

     

संबंधित सामग्री

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।