301वीं रैंक, 2 दावेदार...UPSC के रिजल्ट पर विवाद

upsc-result-rank-301-controversy-akanksha-singh

301वीं रैंक, 2 दावेदार...UPSC के रिजल्ट पर विवाद

301वीं रैंक 2 दावेदारupsc के रिजल्ट पर विवाद

Rank 301 Controversy: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक ही रोल नंबर पर 2 महिला अभ्यर्थियों ने दावा कर दिया। इनमें से एक अभ्यर्थी आकांक्षा सिंह हैं, जो बिहार के आरा के रणवीर सेना प्रमुख रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। वहीं दूसरी अभ्यर्थी आकांक्षा सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना (एम्स पटना) की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। दोनों ही अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा में 301वीं रैंक लाने का दावा किया है।

रैंक एक, 2 कैंडिडेट

UPSC ने शुक्रवार को यह परिणाम जारी किया था। परिणाम घोषित होते ही अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। दोनों के घरों में मिठाइयां बंट रही हैं, पत्रकार उनके इंटरव्यू ले रहे हैं और स्थानीय नेता भी बधाई दे रहे हैं। बिहार की आकांक्षा का दावा है कि उन्होंने यह रैंक हासिल की है, वहीं उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह भी खुद को 301वीं रैंक का हकदार बता रही हैं।

[caption id="attachment_139348" align="alignnone" width="1276"]UP की आकांशा सिंह UP की आकांशा सिंह[/caption] [caption id="attachment_139349" align="alignnone" width="1272"]बिहार की आकांशा सिंह बिहार की आकांशा सिंह[/caption]

आरा की आकांशा का पक्ष

आरा शहर में रहने वाली आकांक्षा सिंह ने खुद को 301वीं रैंक की असली उम्मीदवार बताया। वे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती बताई जा रही हैं और उनके पिता का नाम इंदुभूषण सिंह है। उनका कहना है कि मेरिट लिस्ट में जो जानकारी दी गई है, वह उन्हीं के बारे में है। उनके एडमिट कार्ड पर रोल नंबर 0856794 दर्ज है।

[caption id="attachment_139350" align="alignnone" width="1234"]एडमिट कार्ड पर रोल नंबर 0856794 एडमिट कार्ड पर रोल नंबर 0856794[/caption]

Rank 301 Controversy: पहचान का इस्तेमाल

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड साझा किया। हैरानी की बात यह है कि उनके एडमिट कार्ड पर भी वही रोल नंबर 0856794 दर्ज है, जो 301वीं रैंक का बताया जा रहा है।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ लोग उनके नाम और सफलता का गलत फायदा उठा रहे हैं। इसलिए उन्होंने अपनी पहचान और एडमिट कार्ड की कॉपी सार्वजनिक की, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट फैलाए जा रहे हैं।

[caption id="attachment_139351" align="alignnone" width="1281"]पहचान और एडमिट कार्ड की कॉपी सार्वजनिक पहचान और एडमिट कार्ड की कॉपी सार्वजनिक[/caption]

असली उम्मीदवार कौन?

Rank 301 Controversy: सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मेरिट लिस्ट में 301वीं रैंक पर आकांक्षा सिंह नाम दर्ज है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर असली उम्मीदवार कौन है? इस मामले में अब सबकी नजरें UPSC पर टिकी हुई हैं।

https://youtube.com/shorts/7Bq-qy1Q8ws?si=u_g_3THvTVQXBim7

संबंधित सामग्री

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

देश-विदेश

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

बंगाल चुनाव के बीच पीएम मोदी ने हुगली नदी में बोटिंग की। गंगा को बंगाल की आत्मा बताया, नाविकों और लोगों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं।

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

देश-विदेश

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

अमित शाह ने बंगाल चुनाव 2026 में 110 सीटों का दावा किया। बोले- भय खत्म होगा, भरोसा बढ़ेगा। पहले चरण की वोटिंग पर बड़ा बयान।

अब समंदर के नीचे छिड़ा

देश-विदेश

अब समंदर के नीचे छिड़ा 'इंटरनेट युद्ध', इंटरनेट ब्लैकआउट का खतरा?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो तेल मार्ग के लिए विख्यात है, अब अंडरसी इंटरनेट केबल्स के लिए भी संवेदनशील बन गया है, जिससे डिजिटल और आर्थिक जोखिम बढ़ गया है।

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

मनोरंजन

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

Rihanna lands in Mumbai on her private jet, welcomed warmly by fans and paparazzi. She is in India to attend a beauty brand event.

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

देश-विदेश

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

साउथ दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।