सहारनपुर में बेकाबू होकर कार पर पलटा डंफर, 7 लोगों की मौके पर मौत

saharanpur-dumper-overturns-car-7-dead-family

सहारनपुर में बेकाबू होकर कार पर पलटा डंफर, 7 लोगों की मौके पर मौत

सहारनपुर में बेकाबू होकर कार पर पलटा डंफर 7 लोगों की मौके पर मौत

Saharanpur dumper accident 7 dead: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर अचानक बेकाबू होकर एक कार पर पलट गया। इस घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह डंपर के नीचे दब गई। 

कार पर पलटा डंपर

बताया जा रहा है कि मृतक लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। 5 फीट की कार 2 फीट की बची। इसके बाद डंपर को 3 क्रेनों की मदद से हटाया गया। वहीं, बजरी हटाने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तब तक कार सवार तड़पते रहे। बाद में कार की छत काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। [caption id="attachment_119404" align="alignnone" width="623"]कार की छत काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला कार की छत काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला[/caption]

Saharanpur dumper accident 7 dead: 7 लोगों की मौत

बताया जा रहा है, पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैयद माजरा गांव से गंगोह जा रहा था। कार में एक ही परिवार के 7 लोग सवार थे। गांव से 1km. दूर हाईवे पर हादसा हो गया। इसमें सभी 7 लोगों की मौत हो गई। Read More: MID NIGHT CRIME IN BHOPAL: देर रात बदमाशों का आतंक.. वाहनो में की तोड़फोड़

डंपर चालक फरार 

हादसे होने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। SP सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 7 लाशें कार से निकाली गई हैं। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं।

संबंधित सामग्री

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।