प्रयागराज में ढहा कोल्ड स्टोरेज, कई मजदूर दबे, अमोनिया गैस हुई लीक

prayagraj-cold-storage-collapse-ammonia-gas-leak

प्रयागराज में ढहा कोल्ड स्टोरेज, कई मजदूर दबे, अमोनिया गैस हुई लीक

प्रयागराज में ढहा कोल्ड स्टोरेज कई मजदूर दबे अमोनिया गैस हुई लीक

Prayagraj Cold Storage Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गद्दोपुर के पास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे 20 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। साथ ही कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस भी रिस रही है, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

[caption id="attachment_142699" align="alignnone" width="1341"]घायलों को उठाकर लेजाते लोग घायलों को उठाकर लेजाते लोग[/caption]

अमोनिया गैस लीक

अमोनिया गैस की तेज गंध और नमी के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत हो रही है। 5 JCB से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। SDRF और NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर 2.30 बजे फाफामऊ इलाके में हुआ। एंबुलेंस से 9 घायलों को स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और DM मनीष वर्मा मौके पर पहुंच गए हैं।

[caption id="attachment_142700" align="alignnone" width="1288"]अमोनिया गैस लीक होने से मुंह बांधे खड़े लोग गैस लीक होने से मुंह बांधे खड़े लोग[/caption]

Prayagraj Cold Storage Collapse: मैनेजर हिरासत में

पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में लिया है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया। इसमें दिख रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घायलों को उठाकर ले जा रहे हैं। कोल्ड सपा के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा है। यह स्टोरेज करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। इसमें 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

https://youtube.com/shorts/gosIwvqc8Bs?feature=share

फूट-फूटकर रो रहे परिजन

हादसे में जिनके परिजन मलबे में दबे हैं, वे एक-दूसरे से लिपटकर रो रहे है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस को रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह समझाकर हटाया। कुछ मजदूरों का निकाला गया है जबकि कुछ को निकाला जा रहा है। हालांकि कितनी मौत हुई है और कितने घायल है ये सामने नहीं आया है।

संबंधित सामग्री

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

देश-विदेश

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

बंगाल चुनाव के बीच पीएम मोदी ने हुगली नदी में बोटिंग की। गंगा को बंगाल की आत्मा बताया, नाविकों और लोगों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं।

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

देश-विदेश

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

अमित शाह ने बंगाल चुनाव 2026 में 110 सीटों का दावा किया। बोले- भय खत्म होगा, भरोसा बढ़ेगा। पहले चरण की वोटिंग पर बड़ा बयान।

अब समंदर के नीचे छिड़ा

देश-विदेश

अब समंदर के नीचे छिड़ा 'इंटरनेट युद्ध', इंटरनेट ब्लैकआउट का खतरा?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो तेल मार्ग के लिए विख्यात है, अब अंडरसी इंटरनेट केबल्स के लिए भी संवेदनशील बन गया है, जिससे डिजिटल और आर्थिक जोखिम बढ़ गया है।

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

मनोरंजन

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

Rihanna lands in Mumbai on her private jet, welcomed warmly by fans and paparazzi. She is in India to attend a beauty brand event.

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

देश-विदेश

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

साउथ दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।